Stock Market Update : शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स में 202.80 अंकों की गिरावट

Stock Market Update : शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स में 202.80 अंकों की गिरावट

विश्व बाजार की गिरावट से निराश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, आईटी, दूरसंचार, बैंकिंग, धातु  और टेक समेत 15 समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक की लगातार जारी तेजी आज थम गई।

मुंबई। विश्व बाजार की गिरावट से निराश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, आईटी, दूरसंचार, बैंकिंग, धातु  और टेक समेत 15 समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक की लगातार जारी तेजी आज थम गई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.80 अंक की गिरावट लेकर 82,352.64 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 81.15 अंक कमजोर होकर 25,198.70 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा, जिससे मिडकैप 0.15 प्रतिशत फिसलकर 49,065.43 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.26 प्रतिशत बढ़कर 56,208.39 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4047 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2043 में गिरावट जबकि 1910 में तेजी रही वहीं 94 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियों में बिकवाली जबकि 18 में लिवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 15 शेयरों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे ऊर्जा 0.68, वित्तीय सेवाएं 0.40, इंडस्ट्रियल्स 0.21, आईटी 0.91, दूरसंचार 0.82, यूटिलिटीज 0.27, ऑटो 0.37, बैंकिंग 0.70, कैपिटल गुड्स 0.28, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.47, धातु 1.11, तेल एवं गैस 0.55, पावर 0.53, टेक 0.71 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.46 प्रतिशत लुढ़क गए।

Read More पश्चिम बंगाल योजना: समिक भट्टाचार्य ने उठाया राज्यसभा में लोगों को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा, विपक्ष का जोरदार हंगामा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.61, जर्मनी का डैक्स 0.53, जापान का निक्केई 4.24, हांगकांग का हैंगसेंग 1.10 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.67 प्रतिशत लुढ़क गया।

Read More लगातार दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, इन शेयरों पर रखें पैनी नजर

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त