धरती पर लौटेंगे 8 महीने से अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर : नासा ने दी जानकारी, बताई वापस आने की तारीख

वह आठ दिन के मिशन पर गए थे

धरती पर लौटेंगे 8 महीने से अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर : नासा ने दी जानकारी, बताई वापस आने की तारीख

स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन में बदलाव के चलते ये वापसी संभव हो सकती है। विलियम्स और विल्मोर स्पेसएक्स के क्रू-10 कैप्सूल से वापस आएंगे, जो 29 सितंबर से आईएसएस से जुड़ा है।

वॉशिंगटन। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जल्दी ही धरती पर लौट सकते हैं। आठ महीने से ज्यादा का समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर बिता चुके दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में अमेरिकी एजेंसी नासा ने जानकारी दी है। नासा की ओर से कहा गया है कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 19 मार्च को वापस लौटेंगे। इससे पहले अप्रैल की शुरूआत में उनकी वापसी की बात कही गई थी। अब पूर्व निर्धारित इस तारीख से दो सप्ताह पहले ही उनकी वापसी हो सकती है। सुनीता और बुच अगर 19 मार्च को लौटते हैं तो वह अंतरिक्ष में कुल 286 दिन बिताएंगे। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जून, 2024 से आईएसएस पर फंसे हुए हैं। वह आठ दिन के मिशन पर गए थे लेकिन विमान में खराबी के चलते आठ महीने से स्पेस में फंसे है। नासा अब दोनों की वापसी 19 मार्च को कराने की सोच रहा है। स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन में बदलाव के चलते ये वापसी संभव हो सकती है। विलियम्स और विल्मोर स्पेसएक्स के क्रू-10 कैप्सूल से वापस आएंगे, जो 29 सितंबर से आईएसएस से जुड़ा है।

5 जून को गए थे सुनीता और बुच
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून, 2024 को स्टारलाइनर क्रू फ्लाइट टेस्ट के तहत अंतरिक्ष में गए थे। यह स्टारलाइनर का पहला मानव मिशन था लेकिन प्रोपल्शन सिस्टम की समस्याओं और हीलियम लीक के कारण उनकी वापसी कई बार टाली जा चुकी है। विलियम्स और विल्मोर की वापसी की नई तारीख 19 मार्च है। नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प