संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हंगामे को लेकर केंद्र सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-संसदीय मर्याद को किया तार तार

राष्ट्रपति अभिभाषण में हंगामे पर भाजपा का हमला

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हंगामे को लेकर केंद्र सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-संसदीय मर्याद को किया तार तार
भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में हंगामे पर कांग्रेस-विपक्ष की निंदा की। जेपी नड्डा बोले, वंदे मातरम् और संसद की गरिमा का अपमान हुआ, माफी मांगने की मांग।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के हंगामे पर निशाना साधा है और इसे निंदनीय बताया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के दौरान जिस तरह से आज फिर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और विपक्ष ने संसदीय मर्यादा को तार-तार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है।

जेपी नड्डा ने कहा, राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में अभिभाषण में जब वंदे मातरम के 150वां साल मनाये जाने का जिक्र करते हुये बंगाल की धरती से स्वतंत्रता के उद्घोष और अमर मनीषी बंकिम बाबू के कृतित्व को याद कर नमन कर रहीं थीं, तभी अराजकतावादी कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने हंगामा कर दिया और नारे लगाना शुरू कर दिया। ऐसा कर के उन्होंने राष्ट्रगीत वंदेमातरम् और बंकिम चंद्र का भी अपमान किया। इस दृश्य को पूरे देश ने देखा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि वंदे मातरम्, बंकिम बाबू और पश्चिम बंगाल की धरती से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को इतनी नफरत क्यों है, आश्चर्य की बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस भी विपक्षी हंगामे में साझेदार बन रही थी। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने संसद की गरिमा को जिस तरह ठेस पहुंचाया है। वह अति निंदनीय है। इसकी जितनी भी भत्र्सना की जाए वो कम है। इन लोगो को संसद और देश से माफी मांगनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को और अधिक आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। किम जोंग उन की बहन...
सीटी रवि का बड़ा बयान, बोले- सिद्दारमैया का चुनावी राजनीति से हटना कांग्रेस की हारी हुई मानसिकता का प्रमाण, 2028 में भाजपा की सत्ता में वापसी तय
दिन-दहाड़े सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार नकद चोरी, चोरों की तलाश जारी
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राम नाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ हाथोज धाम, नृसिंह लीला की भव्य शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा
राजस्थान नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक आयोजित, एकीकृत जल प्रबंधन से राजस्थान में जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि को मिलेगी नई दिशा
एसएमएस अस्पताल आईपीडी टावर : निर्माण पूरा होने के बाद ही होगा संचालन, 7 दिन में हैंडओवर की तैयारी