निर्माण मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से की मुलाकात : कानूनी अधिकारों और उनके काम से जुड़ी समस्याओं पर की चर्चा, सम्मेलन करने पर बनी सहमति 

कार्य स्थलों पर क्रेच बनाने जैसे मुद्दे शामिल रहे

निर्माण मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से की मुलाकात : कानूनी अधिकारों और उनके काम से जुड़ी समस्याओं पर की चर्चा,  सम्मेलन करने पर बनी सहमति 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राहुल गांधी जी से निर्माण मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और उनके काम से जुडी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

नई दिल्ली। निर्माण मजदूरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता से राहुल गांधी से मुलाकात की और सामाजिक सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा उनके काम से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिल्ली असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव थानेशवर दयाल आदिगौड़ ने बताया कि निर्माण क्षेत्र  में कार्यरत श्रमिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिला।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राहुल गांधी से निर्माण मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और उनके काम से जुडी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इनमें पंजीकरण और लाभ दावा करने की प्रक्रिया,  हीट वेब (स्ट्रोक), प्रदूषण से प्रभावित मजदूरों को अनुग्रह राशि भुगतान, मनरेगा में कार्यरत मजदूर को भी  निर्माण मजदूर के रूप में मान्यता  देने, कम होती महिला श्रम भागीदारी, मजदूरी में गंभीर असमानता और शोषण और निर्माण कार्य स्थलों पर क्रेच बनाने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

आदिगौड़ ने बताया कि बैठक में में मुद्दों को लेकर एक सम्मेलन आयोजित करने पर भी सहमति बनी। सम्मेलन में गांधी के अलावा संसदीय श्रम एवं रोजगार समिति में कांग्रेस के सांसद भी शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल में दिल्ली असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन की महासचिव अमजद हसन, 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत