शास्त्री की रखी विकास की नींव हमारी समृद्धि का आधार : 10 साल में देश ने वो प्रगति की जो 200 सालों में नही हुईं, खड़गे ने कहा- भूमि सुधारों से लेकर दुग्ध और हरित क्रांति की नींव रखने तक दिया कर्तव्यनिष्ठा का परिचय 

कांग्रेस अध्यक्ष ने शास्त्री को अपना आदर्श बताते हुए कहा

शास्त्री की रखी विकास की नींव हमारी समृद्धि का आधार : 10 साल में देश ने वो प्रगति की जो 200 सालों में नही हुईं, खड़गे ने कहा- भूमि सुधारों से लेकर दुग्ध और हरित क्रांति की नींव रखने तक दिया कर्तव्यनिष्ठा का परिचय 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास की जो नींव रखी थी वह आज हमारी समृद्धि का आधार बनकर खड़ी है।

खड़गे ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में 1965 में इलाहाबाद में एक गाँव की सभा में शास्त्री के शब्दों को उद्धरित करते हुए  कहा- आजादी के 10-12 सालों में देश ने वो प्रगति कर दी है, जो 200 सालों में अंग्रेजी राज में नही हुईं। हमारे यहां हवाई जहाज और मोटर गाड़ियां बन रही है। नए बांध, नई नहरें बन रही हैं, अस्पताल, स्कूल और सड़कें बन रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने शास्त्री को अपना आदर्श बताते हुए कहा- आज हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंने भूमि सुधारों से लेकर दुग्ध और हरित क्रांति की नींव रखने तक, रेलवे में तृतीय श्रेणी को समाप्त करने से लेकर बसों में महिलाओं के लिए सीटें सुरक्षित कराने तक, 1965 के युद्ध से लेकर अपने गाँधीवादी आदर्शों के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने तक-हर क्षेत्र में अपनी अद्वितीय कत्र्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक पेज पर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा- महान नेता और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन। शास्त्री जी की सादगी, उनकी सत्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Read More ईरान-अमेरिका के बीच अंतिम समझौते को लेकर बातचीत होगी शुरू, अराघची ने कहा- युद्ध का तुरंत और स्थायी अंत समझौते का सबसे बड़ा मुद्दा

 

Read More कुवैत का ऐलान : 20 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन करेगा उत्पादन, ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित