न्याय की गति : 25 दिन में सजा का ऐलान- आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी को उम्रकैद

दोषी के माता-पिता और भाई भी मददगार, सात-सात साल की सजा 

न्याय की गति : 25 दिन में सजा का ऐलान- आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी को उम्रकैद
इसके बाद अदालत में 25 दिनों तक केस चलाण् इस दौरान अदालत के समक्ष नौ गवाह और साक्ष्य पेश किए गएण् पुलिस की सक्रियता और अदालत की त्वरित सुनवाई की वजह से इस मामले में इतने कम दिनों में फैसला हो गया।   

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक फास्ट ट्रैक अदालत ने आठ साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में अपराधी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत में फैसले में ये भी कहा है कि अंतिम सांस तक अपराधी को जेल की सलाखों के पीछे रखा जाएगा। विशेष न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) मुमताज अली ने बुधवार को आरोपी कौशल को बच्ची से बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश ने अपराधी कौशल के पिता अर्जुन सिंह, माता राधा और भाई मनीष को भी इस मामले में मदद करने के लिए दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। यह घटना 18 जून को नारखी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता बच्ची अपनी नानी के घर गई हुई थी। इस दौरान कौशल उसे अपने घर ले गया। वहां उसने नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

मारकर शव ईंटों के नीचे दबाया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि बलात्कार के बाद कौशल ने पीड़ित बच्ची की हत्या कर दी। उसके शव को ईंटों के नीचे दबा दिया। पीड़िता के परिवार ने इस संबंध में कौशल, अर्जुन, राधा और मनीष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शव बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

नौ गवाह पेश हुए
इसके बाद अदालत में 25 दिनों तक केस चलाण् इस दौरान अदालत के समक्ष नौ गवाह और साक्ष्य पेश किए गएण् पुलिस की सक्रियता और अदालत की त्वरित सुनवाई की वजह से इस मामले में इतने कम दिनों में फैसला हो गया।   

Post Comment

Comment List

Latest News

सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर में स्थानीय निवासियों और आदिवासी महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन...
"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी