राज्यपाल बागडे ने स्थापना दिवस पर विभिन्न राज्यों के लोगों को दी बधाई, कहा- राजस्थान की धरती आत्मीयता से जुड़ी, यहां आरम्भ से ही भक्ति और अध्यात्म की परम्परा

लोकभवन में मनाया नागालैंड और असम का स्थापना दिवस

राज्यपाल बागडे ने स्थापना दिवस पर विभिन्न राज्यों के लोगों को दी बधाई, कहा- राजस्थान की धरती आत्मीयता से जुड़ी, यहां आरम्भ से ही भक्ति और अध्यात्म की परम्परा

लोकभवन में मंगलवार को उत्तराखंड, झारखंड, असम और नागालैंड का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन प्रदेशों के निवासियों से संवाद कर उन्हें स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल बागडे ने कहा कि राजस्थान की धरती आत्मीयता से जुड़ी है। यहां आरम्भ से ही भक्ति और अध्यात्म की परम्परा है।

जयपुर। लोकभवन में मंगलवार को उत्तराखंड, झारखंड, असम और नागालैंड का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन प्रदेशों के निवासियों से संवाद कर उन्हें स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल बागडे ने कहा कि राजस्थान की धरती आत्मीयता से जुड़ी है। यहां आरम्भ से ही भक्ति और अध्यात्म की परम्परा है। इसीलिए यहां के लोग मिलनसार हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों के निवासियों से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने राज्यों के विकास के साथ राजस्थान के विकास में भी सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि ’लोकभवन’ में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साक्षात हम सभी महसूस कर सकें। राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों की विशेषताओं के साथ वहां के लोगों के राष्ट्र प्रेम की चर्चा करते हुए कहा कि भाषा, रहन-सहन, खान-पान में भले ही सब अलग-अलग हों परन्तु मन से हम सभी भारतीय हैं।

उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य ने तीर्थ परम्परा की शुरूआत उत्तराखंड के तीर्थों से ही की। इसके पीछे मकसद यही था कि लोग घरों से बाहर निकले और दूसरे स्थानों को जानें। उन्होंने झारखंड को खनिज संपदा से समृद्ध बताते हुए वहां आजादी के लिए लड़ी गई लड़ाई और धरती आबा कहे जाने वाले बिरसा मुंडा को याद किया। उन्होंने कहा कि असम पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार है। ब्रह्मपुत्र के साथ कामाख्या का पावन शक्तिपीठ असम में है। उन्होंने नागालैण्ड के जनजातीय जीवन और वहां प्रकृति से जुड़े सरोकारों की भी चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान