गृह मंत्रालय के सामने तृणमूल का धरना : हिरासत में 8 सांसद, सरकार पर लगाया जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप 

पुलिस ने डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को जबरन पुलिस वैन में डाला

गृह मंत्रालय के सामने तृणमूल का धरना : हिरासत में 8 सांसद, सरकार पर लगाया जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप 

पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी के विरोध में 8 तृणमूल कांग्रेस सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। सांसदों ने केंद्र सरकार पर एजेंसी का दुरुपयोग कर चुनावी रणनीति छीनने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कार्रवाई की निंदा की। ईडी ने बनर्जी के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में अनुमति मांगी।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक छापेमारी की कार्रवाई के विरोध में गृह मंत्रालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे तृणमूल कांग्रेस के 8 सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन सांसदों में डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा, शताब्दी रॉय, साकेत गोखले, कीर्ति आजाद, प्रतिमा मंडल, बापी हलदर और डॉ. शर्मिला सरकार शामिल हैं।इन सांसदों ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

पुलिस ने डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को जबरन पुलिस वैन में डाला। इस दौरान डेरेक ओ ब्रायन ने मीडिया से कहा कि सांसदों के साथ जो हो रहा है, उसे सब देख रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन ईडी द्वारा अवैध कोयला खनन और धन शोधन के मामले में कोलकाता और दिल्ली में 15 स्थानों पर की गयी छापेमारी के एक दिन बाद हुआ। छापेमारी में आई-पैक नामक एक निजी कंपनी के प्रमुख प्रतीक जैन का आवास भी शामिल था। लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि ईडी को राजनीतिक विरोधियों पर हमले के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और एजेंसी उनके दस्तावेज तथा चुनावी रणनीति लूट रही है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस कार्रवाई पर आरोप लगाया कि ईडी आई-पैक कार्यालयों की तलाशी के बहाने तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति और डेटा चुरा रही है। छापेमारी के दौरान बनर्जी खुद वहां पहुंची थीं और उन्होंने दावा किया कि वह उनकी पार्टी के दस्तावेज जब्त कर रहे थे, जिन्हें उन्होंने वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें नियंत्रित करना चाहिए। दूसरी ओर ईडी ने बनर्जी के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। एजेंसी ने अदालत से बनर्जी के विरुद्ध मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी है। ईडी का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने तलाशी अभियान के दौरान जबरन दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य छीने हैं, जो संवैधानिक अधिकार का दुरुपयोग है।

 

Read More विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं