ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए भारतीय मूल के दो लेखक

विश्वव्यापी लेखकों की लिस्ट में शामिल हैं

ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए भारतीय मूल के दो लेखक

भारत में जन्मी नंदिनी दास की किताब कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स आॅफ एम्पायर और मिश्रित अफ्रीकी और भारतीय मूल के क्रिस मंजापरा की किताब ब्लैक घोस्ट आॅफ एम्पायर: द लॉन्ग डेथ आॅफ स्लेवरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

लंदन। भारतीय मूल के दो लेखक को ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। नंदिनी दास और क्रिस मंजापरा का नाम 6 विश्वव्यापी लेखकों की लिस्ट में शामिल हैं। इसका प्राइज 25 हजार पाउंड है। भारत में जन्मी नंदिनी दास की किताब कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स आॅफ एम्पायर और मिश्रित अफ्रीकी और भारतीय मूल के क्रिस मंजापरा की किताब ब्लैक घोस्ट आॅफ एम्पायर: द लॉन्ग डेथ आॅफ स्लेवरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2023: ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2023 का 11वां संस्करण चल रहा है। दुनिया में कहीं भी रहने वाले और किसी भी भाषा में काम करने वाले किसी भी राष्ट्रीयता के लेखकों को इस प्राइज के लिए चुना जाता है, बर्शते काम अंग्रेजी में उपलब्ध हो और यूके में प्रकाशित हो।

जीतने वाले को कितने का इनाम?
2023 की शॉर्टलिस्ट में अन्य लेखकों में फ्रांस स्थित डैनियल फोलियार्ड और स्पेन के आइरीन वैलेजो का नाम भी शामिल है। विजेता को 25,000 पाउंड के पुरस्कार के विजेता की घोषणा 31 अक्टूबर को लंदन में एक पुरस्कार समारोह में की जाएगी। इसके साथ ही शॉर्टलिस्ट किए गए प्रत्येक लेखक को 1,000 पाउंड दिया जाएगा। ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2023 पैनल में प्रोफेसर मदावी अल-रशीद, प्रोफेसर रेबेका अर्ले, प्रोफेसर; फातिमा मंजी, प्रोफेसर गैरी यंग आॅनर का नाम शामिल है।

कौन है नंदिनी और क्रिस मंजापरा?
40 वर्षीय नंदिनी दास आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अंग्रेजी फैकल्टी में प्रारंभिक आधुनिक साहित्य और संस्कृति के प्रोफेसर हैं। उनका पालन-पोषण भारत में हुआ और आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जाने से पहले उन्होंने कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। वहीं, 40 वर्षीय क्रिस मंजापरा कनाडा में पले-बढ़े हैं और अब बोस्टन, मैसाचुसेट्स में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में इतिहास और वैश्विक अध्ययन के स्टर्न्स ट्रस्टी प्रोफेसर हैं।

Read More ट्रंप सरकार का एक और बड़ा फैसला: कंटेंट मॉडरेशन और ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े पदों पर काम कर चुके लोगों को वीजा नहीं 

 

Read More गोवा अग्निकांड : क्लब मालिक थाईलैंड भागे, लुकआउट नोटिस जारी

Tags: award

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग