43 दिन बाद अमेरिकी शटडाउन हुआ समाप्त : ट्रंप ने विधेयक पर हस्ताक्षर किए, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा बकाया वेतन

ऐतिहासिक लॉकडाउन के दौरान लाखों संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला

43 दिन बाद अमेरिकी शटडाउन हुआ समाप्त : ट्रंप ने विधेयक पर हस्ताक्षर किए, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा बकाया वेतन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात सरकारी वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर कर 43 दिन लंबे रिकॉर्ड सरकारी शटडाउन को समाप्त किया। इस दौरान लाखों संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला और सेवाएं बाधित रहीं। प्रतिनिधि सभा व सीनेट से विधेयक पारित होने के बाद समझौते से सरकार को वित्त पोषण व कर्मचारियों को राहत मिली।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात सरकारी वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर कर 43 दिनों से जारी रिकॉर्ड सरकारी शटडाउन को समाप्त कर दिया। इस ऐतिहासिक लॉकडाउन के दौरान लाखों संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिससे आर्थिक तंगी बढ़ी। हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई और देशभर में कई खाद्य बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगीं।

यह ट्रंप प्रशासन के तहत हुआ दूसरा बड़ा सरकारी शटडाउन था, जिसने वाशिंगटन की राजनीति में दलगत विभाजन को और गहरा कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने डेमोक्रेट्स पर अपनी मांगों को स्वीकार कराने के लिए कई एकतरफा कदम उठाए, जिनमें कुछ सरकारी परियोजनाओं को रद्द करना और कर्मचारियों की छंटनी की कोशिशें शामिल थीं।

हस्ताक्षर समारोह प्रतिनिधि सभा द्वारा 222-209 मतों से विधेयक पारित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। इससे पहले सीनेट ने सोमवार को विधेयक को मंजूरी दी थी। नए समझौते के तहत सरकार को वित्त पोषण मिल जाएगा और प्रभावित कर्मचारियों को बकाया वेतन जल्द जारी किया जाएगा। इस कदम से उम्मीद है कि अमेरिकी प्रशासन की सामान्य गतिविधियां अब पुनः सुचारु रूप से शुरू हो सकेंगी।

 

Read More जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी