सीमा सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का करे प्रयोग, जवानों के कारण भारतवासी सुरक्षित : धनखड़ 

आधुनिक तकनीक के प्रयोग का भी आह्वान किया

सीमा सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का करे प्रयोग, जवानों के कारण भारतवासी सुरक्षित : धनखड़ 

तस्करी आदि अपराधों के जरिये सीमावर्ती इलाकों में अस्थिरता लाने के प्रयासों को प्रभावी रूप से निष्फल करने की उपराष्ट्रपति ने प्रशंसा की।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीमा सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सीमा पर जवानों की तैनाती के कारण भारतवासी एक सुरक्षित वातावरण में सो पाते हैं। धनखड़ ने राजस्थान के जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा पर जवानों की तैनाती के कारण भारतवासी एक सुरक्षित वातावरण में सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रुप में सीमा सुरक्षा बल उत्कृष्ट रूप से कर्तव्य निर्वहन कर रहा है। यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय और वंदनीय है। देश के दुश्मनों की घुसपैठ, तस्करी आदि अपराधों के जरिये सीमावर्ती इलाकों में अस्थिरता लाने के प्रयासों को प्रभावी रूप से निष्फल करने की उपराष्ट्रपति ने प्रशंसा की। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने में आधुनिक तकनीक के प्रयोग का भी आह्वान किया। 

उराष्ट्रपति दो दिन के जैसलमेर की यात्रा पर हैं। उपराष्ट्रपति ने जैसलमेर में बीएसएफ की बावलियांवाला सीमा चौकी का दौरा किया था और जवानों से मुलाकात की थी। इस अवसर पर उन्होंने तनोट विजय स्तंभ पर अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि हिमालय की ऊंची पहाडिय़ाँ, थार का तपता हुआ रेगिस्तान, पूर्वोत्तर के घने जंगल, दल-दल से भरे रण-क्रीक में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की जो मुस्तैदी बेमिसाल है। सीमा सुरक्षा बल के जवान हर पल आप अपने नारे जीवन पर्यन्त कर्तव्य को चरितार्थ कर रहें हैं। रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि अब रक्षा उपकरणों का निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि   विमानवाहक पोत विक्रांत देश में बना, फ्रिगेट देश में बने, तेजस बना, मिसाइलें बनी और यह मुमकिन इसलिए हुआ क्योंकि सीमाओं पर अमन-चैन आप कायम करते हो।

 

Tags: dhankhad

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना