ओलंपिक गेम्स से विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी

50 किलोग्राम से ज्यादा वजन होने के कारण अयोग्य

ओलंपिक गेम्स से विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी
ओलंपिक गेम्स में 50 किलोग्राम श्रेणी में फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया है।

पेरिस। ओलंपिक गेम्स में 50 किलोग्राम श्रेणी में फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया है। विनेश फोगाट अब फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी। विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही विनेश रजत पदक के लिए भी योग्य नहीं होगी। विनेश का वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा निकला जिसके कारण अयोग्य घोषित किया गया है। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर भारत विरोध जता रहा है। 

कल 3 मुकाबले जीतकर पहुंची थी फाइनल में
विनेश फोगाट कल लगातार 3 मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची थी। जिसमें प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान की युई सुसाकी को 3-2 से हराया था। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में यूक्रेन की ओकसाना को 7-5 से हराया। रात 10.20 बजे हुए सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की गुजमान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई