जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान भी हुआ जुमला साबित : मेहनत से बनाई छत भी छीनी, मनीष सिसोदिया ने कहा- बेदर्दी से बुलडोजर से कुचली मजदूरों की झुग्गियां

सिसोदिया ने कहा कि जिन विधायकों को जनता ने चुना था, वो आज कहाँ हैं? न जवाब मिल रहा है, न जमीन पर कोई दिख रहा है।

जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान भी हुआ जुमला साबित : मेहनत से बनाई छत भी छीनी, मनीष सिसोदिया ने कहा- बेदर्दी से बुलडोजर से कुचली मजदूरों की झुग्गियां

सिसोदिया ने कहा कि जिन विधायकों को जनता ने चुना था, वो आज कहाँ हैं? न जवाब मिल रहा है, न जमीन पर कोई दिख रहा है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 'जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान का वादा किया गया था, वह भी जुमला साबित हुआ। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान दिल्ली में भाजपा द्वारा दी गई यह चुनावी गारंटी भी एक जुमला साबित हुई। दिल्ली का मजदूर, घरेलू कामगार, रिक्शाचालक और दिहाड़ी मजदूर जिनकी मेहनत से देश की राजधानी चलती है, आज उन्हीं की झुग्गियाँ बेदर्दी से बुलडोजर के नीचे कुचली जा रही हैं।

सिसोदिया ने कहा कि जिन विधायकों को जनता ने चुना था, वो आज कहाँ हैं? न जवाब मिल रहा है, न जमीन पर कोई दिख रहा है। उन्होंने कहा कि झुग्गियों में दी जाने वाली बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ तो छोड़िए, अब तो मेहनत से बनाई गई छत भी इनसे छीन ली गई है। क्या यही है ''सबका साथ, सबका विकास?

 

Tags: aap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
अभिनेता विशाल जेठवा ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए कड़ी फिटनेस तैयारी शुरू की। 105 पुल-अप्स और वर्कआउट से पड़े छालों...
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध : विपक्ष की वापस लेने की मांग, कहा- यह संविधान के खिलाफ; विरोध में पड़े 185 मत
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन : अपराध नियंत्रण पर दिया जोर, कहा- पिछले दो वर्षों में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की आई कमी
डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला, 93.32 पर पहुंचा
आरसीए से पूरी तरह खाली कराया नॉर्थ ब्लॉक : एकेडमी की छत से बेसमेंट तक बिखरा है सामान, कार्यालय व्यवस्था प्रभावित
एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी