कैंसर को खत्म कर सकती हैं श्वेत रक्त कोशिकाएं

अध्ययन में पाया गया

कैंसर को खत्म कर सकती हैं श्वेत रक्त कोशिकाएं

मैक्रोफेज नामक प्रणाली न सिर्फ कैंसर कोशिकाओं को समाप्त करती है बल्कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भविष्य में उन्हें पहचानने और मारने के लिए सिखाती है।

व्हाइट ब्लड सेल्स यानि श्वेत रक्त कोशिकाएं कैंसर को खत्म कर सकती हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि ठोस ट्यूमर को खत्म करने में श्वेत रक्त कोशिकाएं सहायक सिद्ध हो सकती हैं। शोधकर्ताओं ने मैक्रोफेज नामक प्रणाली के द्वारा श्वेत रक्त कोशिकाओं में एक प्रकार का हेरफेर किया है, जो आणविक मार्ग को शांत करके ठोस ट्यूमर को खत्म करने में सहायक होती है।  

स्तन, मस्तिष्क, या त्वचा जैसे ठोस ट्यूमर बनाने वाले कैंसर का इलाज करना कठिन होता है। ठोस ट्यूमर से जूझ रहे मरीजों के लिए सर्जरी आमतौर पर बचाव का पहला तरीका होता है। हालांकि सर्जरी कोशिकाओं को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकती हैं, इससे बची हुई कोशिकाओं का पूरे शरीर में दुबारा से उत्परिवर्तित होने का खतरा रहता है। 

मैक्रोफेज नामक प्रणाली न सिर्फ कैंसर कोशिकाओं को समाप्त करती है बल्कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भविष्य में उन्हें पहचानने और मारने के लिए सिखाती है। 
पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर डेनिस डिस्कर का कहना है कि कैंसर में काम करने के लिए एक नया अणु बनाने के बजाय, हम उन कोशिकाओं का उपयोग करने का प्रस्ताव रख रहे हैं जो आक्रमणकारियों को 'खाते' हैं। मैक्रोफेज, एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिका होती है जो बैक्टीरिया, वायरस जैसे आक्रमणकारियों को तुरंत नष्ट कर देती है और उन्हें शरीर से निकालने के लिए प्रत्यारोपण भी कर देती है।

 

Read More इश्क, गद्दारी और अमेरिकी इनपुट: पाताल से ढूंढ निकालकर मारा दुनिया का सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मेनचो, मेक्सिकों में भड़की हिंसा की आग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भांकरोटा से लौटते समय अचानक चाय की थड़ी पर रुककर ग्रामीणों को चौंका दिया। उन्होंने स्थानीय...
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय