महिला वर्ल्ड कप 2025 : शेफाली-दीप्ति के जलवे से भारत ने रचा इतिहास, बनी विश्व विजेता टीम, दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से दी मात 

शेफाली महिला विश्व कप फाइनल में अर्धशतक और दो विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

महिला वर्ल्ड कप 2025 : शेफाली-दीप्ति के जलवे से भारत ने रचा इतिहास, बनी विश्व विजेता टीम, दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से दी मात 

भारत ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रचते हुए महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। पहली बार विश्व चैंपियन बनी टीम की जीत में शेफाली वर्मा (87 रन, 2 विकेट) और दीप्ति शर्मा (58 रन, 5 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हुई।

मुंबई। भारत ने इतिहास रचते हुए रविवार, 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई।

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की नायिकाएं रहीं शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा। शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी खेलते हुए शानदार आगाज किया और बाद में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने सुने लुस और मारिजान कैप जैसी अनुभवी बल्लेबाजों को आउट कर दक्षिण अफ्रीकी टीम को झटका दिया। शेफाली महिला विश्व कप फाइनल में अर्धशतक और दो विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दबाव भरे मिडिल ओवर्स में 58 गेंदों पर 58 रन की जिम्मेदार पारी खेली और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए पांच विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ने वाली दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट (101) को आउट कर मैच का रुख पलट दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने नए युग की शुरुआत कर दी है, जहां पहचान सुंदरता नहीं, बल्कि प्रदर्शन से तय होगी।

 

Read More जयपुर पुलिस आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई : 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एमडी व चरस समेत नकदी और कारें जब्त

Read More परीक्षा देने आए छात्र का स्कूल से अपहरण : बदमाशों ने बोलेरो में बेरहमी से पीटा, हाथ व अंगुलियां तोड़ीं; नाखून उखाड़े

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान