आतंकवाद पर भारत के रुख का समर्थन करे विश्व समुदाय : पाकिस्तान को वित्त पोषण की अंतरराष्ट्रीय सूची में नहीं करना चाहिए शामिल, खड़गे ने कहा- आतंक का शिकार है भारत 

पाकिस्तान आतंक का अपराधी 

आतंकवाद पर भारत के रुख का समर्थन करे विश्व समुदाय : पाकिस्तान को वित्त पोषण की अंतरराष्ट्रीय सूची में नहीं करना चाहिए शामिल, खड़गे ने कहा- आतंक का शिकार है भारत 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत, पाकिस्तान पोषित आतंकवाद से पीड़ित है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत, पाकिस्तान पोषित आतंकवाद से पीड़ित है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद पर भारत के रुख का समर्थन करते हुए पाकिस्तान को वित्त पोषण की अंतरराष्ट्रीय सूची में शामिल नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह इस राशि का इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए ही करता है। खड़गे ने एक बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद पर भारत का रुख समझने और उसका समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान से चलाए जा रहे आतंकवाद के जरिए अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि विश्व समुदाय को समझना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग कर के देखा जाना चाहिए और जिन कारणों से पाकिस्तान को फिर वित्तपोषण की निगरानी की एफएटीएफ ग्रे सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

खड़गे ने पाकिस्तान को आतंक का अपराधी करार देते हुए हुए विश्व समुदाय से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करती है कि वह पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद पर भारत के रुख को समझे और उसका समर्थन करे। पाकिस्तान आतंक का अपराधी है और भारत आतंक का शिकार है। आतंकवाद फैलाने वालों से हमारी तुलना  नहीं की जा सकती इसलिए आतंक फैलाने वालों और आतंक से पीड़ति को को एक साथ नहीं रखा जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ, एशियाई विकास बैंक-एडीबी और विश्व बैंक ने उसे ऋण देना स्वीकृत किया है। इन संस्थाओं को उसे ऋण देना  या उसके लिए आर्थिक पैकेज को स्वीकृति देने के निर्णय  से पाकिस्तान का सैन्य व्यय ही बढ़ेगा और इस तरह से मिले कर्ज का इस्तेमाल उसकी सेना भारत में आतंक फैलाने के लिए करती है। इससे भी ज्यादा गंभीर बात 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधक समिति के उपाध्यक्ष और इस साल के लिए तालिबान प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में पाकिस्तान का नाम  लेना दुर्भाग्यपूर्ण, गलत सूचना और पूरी तरह से अस्वीकार्य बात है।

 

Read More मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि 'खारग द्वीप' पर ईरानी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया...
चुनाव आयोग आज करेगा पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: राजनीतिक दलों, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया
टेक एनर्जीया इंडस्ट्री समिट-2026 का आयोजन : वक्ताओं ने उद्योग और तकनीक के भविष्य पर विचार किए साझा, उत्पादों और सेवाओं का किया प्रदर्शन
अपहरण के मामले का 8 घंटे में खुलासा : नाबालिग बालिका को अगवा करने वाला गिरफ्तार, घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी बच्ची
पश्चिम एशिया संकट का एयरलाइंस पर असर: एयर इंडिया की अबु धाबी, रस अल खैमा, शारजाह की विशेष उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
ऑस्कर 2026 : ट्रंप के 'यात्रा प्रतिबंध' के कारण फिलीस्तीनी अभिनेता मोताज मल्हीस नहीं जा पायेंगे समारोह में, मानवाधिकार संगठनों ने पक्षपातपूर्ण राजनीति दिया करार
सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम