57 वर्ष के हुए अरशद वारसी : ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘गोलमाल’और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिल में बनाई खास जगह

बचपन के दिनों से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे

57 वर्ष के हुए अरशद वारसी : ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘गोलमाल’और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिल में बनाई खास जगह

बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर अरशद वारसी 57 वर्ष के हो गए।

मुंबई। बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर अरशद वारसी 57 वर्ष के हो गए। 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में जन्में अरशद वारसी बचपन के दिनों से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। शुरूआती दौर में अरशद वारसी ने महेश भट्ट के सहायक के तौर पर काम किया। वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ में अरशद वारसी ने बतौर नृत्य निर्देशक के तौर पर काम किया।

अरशद वारसी ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित अमिताभ बच्च्चन के बैनर एबीसीएल निर्मित फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से की। फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद अरशद वारसी ने ‘बेताबी’, ‘हीरो हिंदुस्तानी’, ‘होगी प्यार की जीत’, ‘जानी दुश्मन एक अनोखी प्रेम कहानी’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ अरशद वारसी के करियर के लिए महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। विधु विनोद चोपड़ा निर्मित इस फिल्म में अरशद वारसी ने ‘सर्किट’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अरशद वारसी ने संजय दत्त के साथ मिलकर अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की सफलता के बाद अरशद वारसी को अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए। इसके बाद अरशद वारसी ने ‘हलचल’, ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘शहर’ में अपने संजीदा किरदार से अरशद वारसी ने लोगों का दिल जीत लिया, वहीं इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए।

वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ अरशद वारसी के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। यह फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की सीक्वल थी। इस फिल्म के जरिए अरशद वारसी ने एक बार फिर अपने किरदार ‘सर्किट’ के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें कॉमिक अभिनय के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

वर्ष 2006 में ही अरशद वारसी की एक और कामयाब फिल्म ‘गोलमाल’ प्रदर्शित हुई। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरशद वारसी ने अपने निभाये कॉमिक किरदार से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद ‘गोलमाल’ के सीक्वल ‘गोलमाल रिटर्न’ और ‘गोलमाल 3’ में भी अरशद वारसी ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम

वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म ‘इश्किया’ अरशद वारसी के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में अरशद वारसी ने नसीरुद्दीन शाह के साथ जोड़ी जमाकर दर्शकों को दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए अरशद वारसी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 

साल 2013 में प्रदर्शित फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ अरशद वारसी के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अरशद वारसी ने ‘डेढ़ इश्किया’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘भैय्याजी सुपरहिट’, ‘बच्चन पांडे’, ‘टोटल धमाल’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। अरशद वारसी की आने वाली फिल्मों में ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘धमाल 4’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ प्रमुख है।

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट देखी गई। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में बिकवाली के...
गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस 12-13 मार्च को करेगी प्रदर्शन, गोविंद डोटासरा ने जारी किए निर्देश 
पिछले एक साल में ICC ट्रॉफी विजेता 5 टीमों का होगा सम्मान : बीसीसीआई ने की 131 करोड़ की घोषणा, 15 मार्च को होगा कार्यक्रम
राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल  
आज का भविष्यफल     
जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण
मौसम में बदलाव की मार, जयपुर के अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़