‘हैवान’ में नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, कहा- मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी 

‘हैवान’ में नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, कहा- मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सुपरहिट जोड़ी फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आएगी। अक्षय और सैफ ने ‘ये दिल्लगी’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कीमत’, ‘आरजू ’और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। फिल्मकार प्रियदर्शन, अक्षय और सैफ की जोड़ी को फिर से साथ में ला रहे हैं। अक्षय और सैफ फिल्म ‘हैवान’ में साथ दिखने वाले हैं। ‘हैवान’ एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘हैवान’ में अपने किरदार का खुलासा किया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने बताया है कि वह फिल्म ‘हैवान’ में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने कहा- मैं एक ऐसी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें नेगेटिव रोल निभा रहा हूं। मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं। फिल्म का नाम ‘हैवान’ है, लेकिन अंत में मैं हार जाता हूं। ‘हैवान’ हार जाता है। अक्षय कुमार ने कहा- मुझे एक नेगेटिव रोल निभाने का मन था, इसलिए मैं ‘हैवान’ कर रहा हूं। ज्यादातर मैं फिल्म में हीरो के रोल ही निभाता हूं।

फिल्म ‘हैवान’ को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स साथ मिलकर बना रहे हैं और इसे वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने साथ में प्रोड्यूस किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

 

Read More ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीजर रिलीज : कीटनाशक खेती के खतरों और स्वास्थ्य संकट पर आधारित कहानी, जानें रिलीज डेट

Read More ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री : निभाएंगे विक्रम मलिक का किरदार, जानें रिलीज डेट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण