Kalki 2898 AD: 39 साल बाद नजर आयी अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी

वर्ष 1985 में प्रदर्शित प्रयाग राज के निर्देशन में बनी फिल्म गिरफ्तार में साथ दिखे थे

Kalki 2898 AD: 39 साल बाद नजर आयी अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज स्टार कमल हासन की जोड़ी 39 साल बाद साइंस फिक्शन महाकाव्य कल्कि 2898 एडी में नजर आयी।

वर्ष 1985 में प्रदर्शित प्रयाग राज के निर्देशन में बनी फिल्म गिरफ्तार में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने पहली बार साथ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने करण और किशन दो भाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रजनीकांत ने भी अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म गिरफ्तार सुपरहिट साबित हुयी थी। अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी 39 साल के बाद कल्कि 2898 एडी में नजर आयी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कमल हासन सुप्रीम यास्किन की भूमिका में हैं। 

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद