अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, कहा- फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा 

टीम का शुक्रिया अदा किया 

अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, कहा- फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा 

अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि उनकी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ का 90 प्रतिशत शूट पूरा हो गया है और सीक्वल शानदार होगा। उन्होंने टीम और कलाकारों का धन्यवाद किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में खेर, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास सेट और डांस की झलकियां दिखा रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा। अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म वर्ष 2006 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘खोसला का घोसला’ की सीक्वल है। अनुपम खेर ने फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ के बारे में एक अपडेट दी है और टीम का शुक्रिया अदा किया है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ के सेट की झलकियां दिखाई हैं। अनुपम खेर वीडियो में अपने पसंदीदा किरदार ‘खोसला’ के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी हैं। एक क्लिप में अनुपम खेर अपने साथी कलाकारों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा- मैंने ‘खोसला का घोसला 2’ का 90 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है। मेरा दिल शुक्रगुजार है। यह थका देने वाला, लेकिन रोमांचक अनुभव था। फिल्म का सीक्वल शानदार होगा। सभी कलाकार, सभी टेक्नीशियन, राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और यूनिट मेंबर्स का धन्यवाद। आपसे दोबारा मिलने का इंतजार रहेगा। बाकी शूटिंग के लिए शुभकामनाएं।

 

Read More रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

Read More गौहर खान ने अपने छोटे बेटे फरवान की दिखाई पहली झलक : रमजान में मक्का पहुंचीं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
आमेर महल को 5 मार्च दोपहर 12 बजे से बंद रखने का आदेश रद्द। BRICS FMCBG मीटिंग के तहत प्रस्तावित...
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग