‘बार्डर 2’ की रिलीज से पहले अहान शेट्टी ने अपने फिल्मी सफर को किया याद, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी

‘बार्डर 2’ की रिलीज से पहले अहान शेट्टी ने अपने फिल्मी सफर को किया याद, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से पहले फिल्मी सफर को याद किया। उन्होंने पहली फिल्म ‘तड़प’ और संघर्ष भरे अनुभवों का जिक्र किया। अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी हैं। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बार्डर 2’ की रिलीज से पहले अपने फिल्मी सफर को याद किया है। अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बार्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। अहान ने फिल्म ‘बार्डर 2’ की रिलीज के पहले अपने फिल्मी सफर को याद किया है।

अहान ने इस पोस्ट में अपनी पहली फिल्म ‘तड़प’ से लेकर अपने अब तक के सफर को याद किया। अहान ने लिखा कि ‘तड़प’ उनके लिए सपने की शुरुआत थी, जिसमें उम्मीद, डर और कई भावनाएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद की राह उनके लिए आसान नहीं थी, कई बार अनिश्चितता आई, खामोश संघर्ष रहे, लेकिन इन सबने उन्हें धैर्य और सबक सिखाया। उन्होंने लिखा- तरक्की और अनुभव बिना दर्द के नहीं मिलते हैं, इन अनुभवों ने मुझे आज एक बेहतर इंसान बना दिया, जिसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।

अहान ने लिखा- 23 जनवरी 2026 को अब बस कुछ ही समय बचा है और मेरी दूसरी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के आने में। मेरे लिए यह एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो धैर्य, मेहनत और विश्वास से जन्मी है। आज दिल पहले से ज्यादा मजबूत है, भरोसा गहरा है और सपना पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर है। उम्मीद है आप हमारे साथ खड़े होंगे, इस सफर को महसूस करेंगे और इस फिल्म को दिल से अपना समर्थन देंगे। आपका साथ मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह शामिल हैं। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Read More यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

 

Read More रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

Read More ‘मैं हूँ’ गाने में सलमान खान ने अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ की शूटिंग : बीटीएस वीडियो में दिखाई दी दोस्ती और प्यार की झलक, गाना चार्टबस्टर में पहुंचा टॉप पर 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
राजस्थान में अप्रैल जैसी तपिश महसूस होने लगी है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार कर गया, जबकि बाड़मेर...
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा