'बीवी हो तो ऐसी' का धमाकेदार ट्रेलर आउट, आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी मचाएगी धूम

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अब बड़े पर्दे पर 

'बीवी हो तो ऐसी' का धमाकेदार ट्रेलर आउट, आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी मचाएगी धूम
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी' का 1 मिनट 47 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आम्रपाली के वकील बनने के सपने, शादी के बाद रिश्तों की उलझन और हास्य-मनोरंजन की झलक दिखाई गई है।

मुंबई। बिग बॉस के घर में अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अब बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाने को तैयार हैं।  रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' का 1 मिनट 47 सेकेंड का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के ऑफिशियल यूटयूब चैनल समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी ट्रेलर में आम्रपाली दुबे के साथ सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी नजर आ रही है।

ट्रेलर की शुरुआत आम्रपाली दुबे के वकील बनने के सपने से होती है, लेकिन शादी के बाद कहानी रिश्तों की उलझनों और पति-पत्नी के अलग-अलग स्वभाव के बीच पहुंच जाती है। फिल्म में भावनाओं के साथ हास्य और मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलता है। ट्रेलर का क्लाइमेक्स खास तौर पर दर्शकों को चौंकाने के साथ मुस्कुराने पर मजबूर करता है। फिल्म की कहानी में छिपा असली राज क्या है, इसका खुलासा फिल्म के प्रीमियर के बाद ही होगा। फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और लेखक-निर्देशक सोम भूषण हैं। 

निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि 'बीवी हो तो ऐसी' एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें रिश्तों की दिलचस्प कहानी को हास्य और भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी है और जल्द ही इसका प्रीमियर किया जाएगा।निशांत उज्जवल ने आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को सहज और प्रभावशाली अंदाज में निभाया है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फिल्म की कहानी को और रोचक बनाती है। उन्होंने कहा कि 'बीवी हो तो ऐसी' में आम्रपाली और विक्रांत को एक अलग अंदाज में देखने का मौका मिलेगा। फिल्म पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और हास्य के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास करती है।

फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, इशा भारद्वाज, साहिबा, पल्लवी कोहली और सबा खान सहित कई कलाकार नजर आएंगे, जबकि विशेष भूमिका में संजय पांडेय दिखाई देंगे।फिल्म का संगीत ओम झा और रजनीश मिश्रा ने दिया है। गीत ओम झा, संतोष पाटिल और शेखर मधु ने लिखे हैं। सिनेमेटोग्राफी प्रमोद पांडेय ने की है, जबकि संपादन जितेन्द्र सिंह जीतू ने किया है।फिल्म के सह निर्माता डॉ. संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, प्रोडक्शन कंट्रोलर रमेश चौरसिया, सह निर्देशक मंजर खान तथा लेखक सोम भूषण श्रीवास्तव हैं। ट्रेलर में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी, रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानी और मनोरंजन का अंदाज देखने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के प्रीमियर का इंतजार है।

Read More जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती संघर्ष को किया याद, कहा- रंग-रूप और पहनावे को लेकर महसूस किया सांस्कृतिक बदलाव

 

Read More विद्युत जामवाल का हैरतअंगेज कारनामा : 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकी पलकें

Read More कुल्लू-मनाली से मुंबई तक गूंजेगी जयपुर की 'चोटी', लघु फिल्म का दो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में चयन

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा