मियां-बीवी के एक साथ प्रेग्नेंट होने की कॉमेडी ऑफ एरर्स है मिस्टर मम्मी

क्या ये चमत्कार है या साइंस, यही है कॉमेडी ट्रेजेडी का डबल डोज मिस्टर मम्मी

मियां-बीवी के एक साथ प्रेग्नेंट होने की कॉमेडी ऑफ एरर्स है मिस्टर मम्मी
कहानी एक सोच की है कि मर्द को मां का दर्द मिले तो कैसा महसूस होता है। प्यार और खुशी कल की नहीं आज की चाहत है, जिसे टालना नहीं चाहिए।

जयपुर। मिस्टर मम्मी की कहानी ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सोच बच्चों को लेकर बिल्कुल अलग है। जहां जेनेलिया को बच्चे बेहद पसंद है। वहीं अमोल रितेश उनसे नफरत करता है, लेकिन गलती या ऊपर वाले की मर्जी से दोनों मियां-बीवी एकसाथ एक ही समय प्रेग्नेंट हो जाते हैं। उसके बाद क्या होता है, क्या परेशानियां आती हैं। यही है मिस्टर मम्मी। कहानी में रितेश अमोल एक सनकी पीटी टीचर है, जिससे हर बच्चा परेशान है और हर बच्चे से रितेश, जो अपने बचपन के प्यार और अब बीवी गुग्लु के साथ रहता है। उसे बच्चों से चीड़ है। इसलिए बच्चा नहीं चाहता पर एक वाकया ये मुमकिन कर देता है और न चाहते हुए भी पत्नी प्रेग्नेंट हो जाती है मगर ट्विस्ट ये है कि वो खुद भी वैसा ही महसूस करता है और डॉक्टर के पास जाते हैं तो ये चमत्कार रिवील होता है। पति-पत्नी दोनों को जिंदगियां बदल जाती है। आगे क्या होता है, क्या वाकई अमोल प्रेग्नेंट है।

क्या ये चमत्कार है या साइंस, यही है कॉमेडी ट्रेजेडी का डबल डोज मिस्टर मम्मी। कहानी एक सोच की है कि मर्द को मां का दर्द मिले तो कैसा महसूस होता है। प्यार और खुशी कल की नहीं आज की चाहत है, जिसे टालना नहीं चाहिए। इस प्लॉट की पटकथा हास्य से भरपूर है, लेकिन सीक्वेंस काफी पुरानी शैली के है, जो हंसाते कम, टॉर्चर ज्यादा करते हैं। लचर स्क्रीन प्ले के साथ इसके संवाद भी कोई हंसी नहीं लाते। निर्देशन शाद अली का है, जिसमें कोई नयापन नहीं है। बांधना तो दूर ये दर्शकों को कनेक्ट भी नहीं कर पाते। संगीत औसत है। एडिटिंग अच्छी होती तो फिल्म छोटी और क्रिस्प होती जो नहीं है। सिनेमेटोग्राफी ठीक-ठाक है। अभिनय में रितेश की कॉमिक टाइमिंग अच्छी है, लेकिन ओवर एक्ंिटग का क्या कर सकते हैं। उनकी और जीनेला की केमिस्ट्री पूरी फिल्म में एक अच्छी बात है। जेनेलिया की क्यूटनेस उनका अपेरियंस ऐसी बोरिंग फिल्म में कुछ रिफे्रश करता है। महेश डॉक्टर बन के कुछ खास नहीं करते और बाकी कलाकार भी साधारण हैं। ओवरआॅल फिल्म मिस्टर मम्मी घिसे पिटे फॉर्मूला की कॉमेडी फिल्म है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया