दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी राजघराने के पोशाक, आभूषण के साथ ‘मेट गाला’ में किया डेब्यू

प्रशंसकों ने ‘पंजाबी आ गए ओए’ कहकर स्वागत किया

दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी राजघराने के पोशाक, आभूषण के साथ ‘मेट गाला’ में किया डेब्यू

पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी राजघराने के पोशाक और आभूषण के साथ ‘मेट गाला’ में डेब्यू किया है।

न्यूयॉर्क। पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी राजघराने के पोशाक और आभूषण के साथ ‘मेट गाला’ में डेब्यू किया है।

दिलजीत के ‘मेट गाला’ के कारपेट पर कदम रखने के बाद उत्साहित प्रशंसकों ने उनका ‘पंजाबी आ गए ओए’ कहकर स्वागत किया। दिलजीत ने ‘मेट गाला’ में पंजाबी राजघराने को आधुनिक द्दष्टिकोण के साथ मिलाते हुए पोशाक और आभूषणों के साथ मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट में कदम रखा। महाराजा की तरह सजे दिलजीत ने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए गए परिधान में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने पगड़ी, कुर्ता और तहमत के साथ पंजाबियों का एक पारंपरिक परिधान पहना था। उन्होंने अपने परिधान को आभूषणों तथा तलवार से और भी आकर्षक बना दिया।

दिलजीत दोसांझ ने महाराजा भूपिंदर सिंह ऑफ पटियाला के प्रसिद्ध कार्टियर कलेक्शन से प्राप्त उत्तम आभूषण पहने थे। वैश्विक मंच पर अपनी पंजाबी संस्कृति का गर्व से प्रदर्शन किया। दिलजीत ने इस वर्ष ‘मेट गाला’ में डेब्यू किया है। दिलजीत के ‘मेट गाला’ लुक ने उनके प्रशंसकों के दिलों को छू लिया, कई लोगों ने दिलजीत की तारीफ की और उनके पहनावे के पीछे पंजाबी संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के उनके विचार की सराहना की।

 

Read More विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Read More ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज : फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित, मराठी और हिंदी भाषा में होगी रिलीज

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के...
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सर्वसम्मति से हो, इसका श्रेय विपक्ष को देने को भी मैं तैयार हूं : मोदी
यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश