फिल्म ‘सावी’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे हुए, दिव्या प्रोजेक्ट का जश्न मनाने को लेकर है उत्साहित 

दिव्या खोसला ने फिल्म ‘सावी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी 

फिल्म ‘सावी’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे हुए, दिव्या प्रोजेक्ट का जश्न मनाने को लेकर है उत्साहित 

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म ‘सावी’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे हो गए है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म ‘सावी’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे हो गए है। दिव्या खोसला ने फिल्म ‘सावी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म उनके ऑन-स्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन की एक मजबूत मिसाल बन गई। आज इस फिल्म की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है और दिव्या इस प्रोजेक्ट का जश्न मनाने को लेकर उत्साहित है।

अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सावी’ में दिव्या ने एक ऐसी गृहिणी की भूमिका निभाई, जो अपने पति पर लगे झूठे हत्या के आरोप के खिलाफ हार नहीं मानती। फिल्म ‘सावी’ के एक साल पूरे होने पर दिव्या खोसला ने कहा- सावी मेरे दिल के बेहद करीब है और हमेशा खास रहेगी। ऐसा लग रहा है, जैसे कल ही हम हर्षवर्धन राणे, अनिल कपूर और हमारे निर्देशक अभिनय देव के साथ शूट कर रहे थे। सावी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह रोल करना है और एक पत्नी के उग्र रूप को सामने लाना है, जो अपने पति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

दिव्या खोसला ने कहा- मेरे लिए इससे बड़ी मान्यता कोई नहीं हो सकती थी कि मैंने ऐसा किरदार चुना, जो दर्शकों से जुड़ गया और फिल्म की व्यावसायिक सफलता में योगदान दिया। मुझे खुशी है कि मैंने यह प्रोजेक्ट किया।

दिव्या खोसला अब निर्देशक प्रेर्णा अरोड़ा के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। फिलहाल, इसका नाम सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों की यह साझेदारी दर्शकों में उत्सुकता जगा रही है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियाँ अभी सामने आनी बाकी हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Read More ‘मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज, जैन शॉ और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने बढ़ाया आकर्षण

 

Read More विक्रम भट्ट का खुलासा : जेल में तेज बुखार में तड़पते रहे फिल्ममेकर, इलाज में हुई लापरवाही, 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुई थी जेल

Read More ग्लैमर और आत्मविश्वास का संगम : मिस एण्ड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 का ग्रैंड फिनाले, फाइनलिस्ट्स करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित