अयोध्या में होगा आदिपुरुष का ग्रैंड पोस्टर लांच

टीजर भी होगा रिलीज

अयोध्या में होगा आदिपुरुष का ग्रैंड पोस्टर लांच
इस फिल्म में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर और पोस्टर 2 अक्टूबर को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर लांच होगा।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरूष का टीजर और ग्रैंड पोस्टर अयोध्या में दो अक्टूबर को लांच होगा। फिल्म तान्हाजी: द अनसंग हीरो की सफलता के बाद निर्देशक ओम राउत इन दिनों फिल्म आदिपुरूष बना रहे है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर और पोस्टर 2 अक्टूबर को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर लांच होगा। इस ग्रैंड इवेंट में निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार के साथ प्रभास और कृति सेनन भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म आदिपुरूष रामायण के महाकाव्य पर आधारित है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फिल्म के ग्रैंड इवेंट का आयोजन करना अपने आप में खास है क्योंकि यह धार्मिक शहर भगवान राम का जन्मस्थान भी है। यह फिल्म 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक