जैकलीन फर्नांडीस ने कान्स फिल्म फेस्टिबल 2025 में बिखेरा जलवा

कान्स फिल्म फेस्टिबल 24 मई तक चलेगा

जैकलीन फर्नांडीस ने कान्स फिल्म फेस्टिबल 2025 में बिखेरा जलवा

78वें कान फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन जैकलीन फर्नांडीज ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन की वीमेन इन सिनेमा पहल के तहत आधिकारिक तौर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। 

कान्स। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में जलवा बिखेर दिया। इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 काफी चर्चा में है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रहे हैं। फ्रांस के रिवेरा शहर में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में जैकलीन फर्नांडिस ने अपना जलवा बिखेरा है। 78वें कान फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन जैकलीन फर्नांडीज ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन की वीमेन इन सिनेमा पहल के तहत आधिकारिक तौर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। 

उन्होंने सफेद शर्ट, सिल्वर टच वाले पैंट और कमर तक फैले मेटैलिक चेन वाले खास लुक में एंट्री ली। बालों को स्लीक बन में बांधकर, मैचिंग इयररिंग्स और ब्लैक पंप्स के साथ जैकलीन का लुक काफी शानदार रहा। जैकलीन को वीमेन इन सिनेमा इनिशिएटिव के तहत दुनिया भर से चुनी गई छह खास महिलाओं में शामिल किया गया। यह पहल रेड सी फिल्म फेस्टिवल की ओर से शुरू की गई है। इस सम्मान के साथ जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा, रेड सी फिल्म के साथ कान्स का पहला दिन महिला कहानीकारों को बढ़ावा देने वाली पहल वुमेन इन सिनेमा में सम्मानित होकर खुश हूं। गौरतलब है कि कान्स फेस्टिवल का उद्घाटन 13 मई को हुआ है। कान्स फिल्म फेस्टिबल 24 मई तक चलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव 20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को त्रिपुरा आ सकते हैं। टीटीएएडीसी चुनाव से पहले भाजपा-टिपरा मोथा गठबंधन पर...
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन