‘कांतारा’ ने काफी मान-सम्मान दिलाया, कभी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंच पाउंगा : ऋषभ शेट्टी

फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 

‘कांतारा’ ने काफी मान-सम्मान दिलाया, कभी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंच पाउंगा : ऋषभ शेट्टी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार ऋषभ शेट्टी का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘कांतारा’ ने काफी प्यार और मान-सम्मान दिया है।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार ऋषभ शेट्टी का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘कांतारा’ ने काफी प्यार और मान-सम्मान दिया है। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘कांतारा : चैप्टर 1’, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म के मुख्य कलाकार और निर्देशक ऋषभ शेट्टी प्रमोशन को मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी थीं, जो फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं और फिल्म की महिला लीड, रुक्मिणी बसंत। इस इवेंट में निर्माता चालुवे गौड़ा, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थादानी की भी मौजूदगी रही।  

इस दौरान ऋषभ ने फिल्म के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि आज यह साबित हो गया कि एक फिल्म क्या कर सकती है। फिल्म ‘कांतारा’ करके वह आज कहां से कहां पहुंच गए हैं। फिल्म ‘कांतारा’ ने मुझे प्यार और मान-सम्मान सब कुछ दिया है। इसके आगे अब मैं क्या कहता हूं। मैंने तो इन सब के बारे में सोचा भी नहीं था, जिस सिनेमा को हम भगवान की तरह पूजते हैं, उसी सिनेमा ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

ऋषभ शेट्टी ने बताया कि उनके लिए मुंबई स्पेशल है। ऋषभ ने बताया कि उन्होंने मुंबई में ऑफिस बॉय से लेकर ड्राइवर तक का काम किया था। कई मायनों में मुंबई उनके लिए स्पेशल है। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि साल 2008 में वह मुंबई आए थे। यहां अंधेरी वेस्ट में एक प्रोडक्शन हाउस था, जिसमें वह ऑफिस बॉय का काम किया करते थे। इसके अलावा, वह एक निर्माता के ड्राइवर भी थे। उस समय कभी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंच पाउंगा।

होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा : चैप्टर 1’, 02 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। 

Read More बॉक्स ऑफिस की अगली जंग के लिए तैयार बॉलीवुड सितारे, जानें सनी देओल से लेकर कार्तिक आर्यन तक की दमदार लाइनअप के बारे में

 

Read More दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

Read More मलयालम सिनेमा को बड़ा झटका: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री सतीसन ने जताया शोक 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद