इफ्फी 2025 में ‘वध 2’ को दर्शकों से मिली सराहना पर निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने अपनी खुशी की जाहिर, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की अहम भूमिका 

इफ्फी 2025 में ‘वध 2’ को दर्शकों से मिली सराहना पर निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने अपनी खुशी की जाहिर, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में जसपाल संधू निर्देशित ‘वध 2’ को दर्शकों से शानदार सराहना मिली। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म की स्क्रीनिंग भरे ऑडिटोरियम में हुई, जहां तालियों से इसका स्वागत किया गया। निर्देशक और निर्माताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया को हौसला बढ़ाने वाला बताया।

पणजी। निर्देशक जसपाल संधू ने 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में अपनी फिल्म ‘वध 2’ को दर्शकों से मिली सराहना पर खुशी जाहिर की है। ‘वध 2’ में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने काम किया है। फिल्म ‘वध 2’ को 56वें इफ्फी 2025 में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग एक भरे हुए ऑडिटोरियम में हुई और दर्शकों ने जोरदार तालियों से इसे सराहा।

जसपाल सिंह संधू ने कहा- इस बार का इफ्फी प्रीमियर ‘वध 2’ की पूरी टीम के लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा। दर्शकों से मिली गर्मजोशी और उत्साह ने हमें बहुत हौसला दिया है। अब हम 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में फिल्म दर्शकों के साथ बाँटने का इंतजार नहीं कर पा रहे।

निर्माता अंकुर गर्ग ने कहा- लोगों ने ‘वध’ को सालों से बहुत प्यार दिया है, इसलिए अब ‘वध 2’ से उनकी उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इफ्फी में मिली अच्छी प्रतिक्रिया ने हमें और भरोसा दिया है कि हम वध फ्रेंचाइजी के जरिए मजबूत और असरदार कहानियाँ बताते रहें।

लव फिल्म्स की पेशकश ‘वध 2’ को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read More फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता सबका दिल, जानें रिलीज डेट 

 

Read More फराह खान ने की फिल्म ‘अकेली’ में नुसरत भरुचा के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ, जानें फिल्मकार ने क्या कहा  

Read More Golden Globes 2026: कौन है ओवेन कूपर? जिन्होनें 16 साल की उम्र में जीता गोल्डन ग्लोब अवार्ड

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
सिंधीकैम्प पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधीकैम्प के नवनिर्मित भवन से एसी की कॉपर पाइप लाइन काटकर...
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र