श्वेता त्रिपाठी अपनी पहली हॉरर फिल्म ‘नावा’ का करेंगी निर्माण, सुंदरबन के प्राचीन रहस्यों पर आधारित दमदार हॉरर फिल्म

फिल्म श्वेता त्रिपाठी का दूसरा प्रोडक्शन वेंचर 

श्वेता त्रिपाठी अपनी पहली हॉरर फिल्म ‘नावा’ का करेंगी निर्माण, सुंदरबन के प्राचीन रहस्यों पर आधारित दमदार हॉरर फिल्म

अभिनेत्री-निर्माता श्वेता त्रिपाठी अपने बैनर बैंडरफुल फिल्म्स और कोवातांडा फिल्म्स इंडिया के साथ सुंदरबन की पृष्ठभूमि पर आधारित हॉरर फिल्म ‘नावा’ बना रही हैं। यह उनका दूसरा प्रोडक्शन है। आकाश मोहिमेन लिखित कहानी तारा और एक पीढ़ियों पुराने रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है। श्वेता के अनुसार फिल्म लोक कथाओं, भय और भावनाओं का अनोखा मिश्रण पेश करेगी।

मुंबई। अभिनेत्री-निर्माता श्वेता त्रिपाठी अपने बैनर बैंडरफुल फिल्मस के तहत अपनी पहली हॉरर फिल्म ‘नावा’ का निर्माण कर रही हैं, जिसे कोवातांडा फिल्मस इंडिया के साथ मिलकर बनाया जाएगा। फिल्म ‘नावा’ श्वेता त्रिपाठी का दूसरा प्रोडक्शन वेंचर है। इससे पहले वह तिलोत्तमा शोम अभिनीत क्वियर ड्रामा ‘मुझे जान न कहो मेरी जान’ को प्रोड्यूस कर चुकी हैं। सुंदरबन के खूबसूरत, लेकिन डरावने और रहस्यमयी मैंग्रोव जंगलों पर आधारित फिल्म ‘नावा’ की कहानी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुश्तैनी घर लौटने पर पीढ़ियों पुराने एक सिहरनभरे रहस्य में फंस जाती है, जहां नदी के देवता, दबी हुई पारिवारिक सच्चाइयाँ और लोक कथाओं तथा हकीकत का धुंधला संगम उसकी जिंदगी को घेरने लगता है। आकाश मोहिमेन द्वारा लिखित यह फिल्म लोक कथाओं, भय और भावनाओं का प्रभावशाली मिश्रण पेश करती है।

श्वेता त्रिपाठी ने कहा- ‘नावा’ मेरे लिए एक निर्माता के रूप में बहुत खास कदम है। ‘मुझे जान न कहो मेरी जान’, जो प्रेम और पहचान पर आधारित थी, के बाद मुझे एक बिल्कुल अलग भावनात्मक दुनिया को एक्सप्लोर करने की चाह हुई। हॉरर, खासकर तब जब वह संस्कृति और लोककथाओं से बुना जाए, लोगों को अप्रत्याशित तरीकों से छूने की क्षमता रखता है। सुंदरबन सिर्फ इस कहानी की लोकेशन नहीं है। वह जीवित है, साँस लेता है, बचाता भी है और डराता भी है। जब आकाश ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं उसकी खूबसूरती, उसके भय और उसकी आत्मा से खिंच गई। एक निर्माता के रूप में मैं ऐसी कहानियों को समर्थन देना चाहती हूँ जो जोखिम लें, परतदार हों और दर्शकों के मन में फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहें। कोवातांडा फिल्मस इंडिया के साथ मिलकर ‘नावा’ बनाना एक परफेक्ट सहयोग है, क्योंकि हम दोनों ही सार्थक और सिनेमाई कहानी कहने के प्रति समान जुनून रखते हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर