खिचड़ी 2 का होगा वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर, जानिए कब दिखेगी हंसा की काॅमेडी

खिचड़ी 2 का होगा वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर, जानिए कब दिखेगी हंसा की काॅमेडी
सुप्रिया पाठक ने कहा कि खिचड़ी 2 की सबसे खास बात है कि यह असली ज़िंदगी की हलचल को दिखाती है।

मुंबई। ज़ी सिनेमा पर तीन नवंबर को 'खिचड़ी 2' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा। रविवार, तीन नवंबर को रात 8 बजे, जी सिनेमा पर 'खिचड़ी 2' वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा। आतिश कपाड़यिा द्वारा लिखित और निर्देशित, और जमनादास मजेठिया द्वारा निर्मित फिल्म खिचड़ी 2 में सुप्रिया पाठक,  कीर्ति कुल्हारी, अनंग देसाई, राजीव मेहता और वंदना पाठक ने अहम भूमिका निभायी है।

जमनादास मजेठिया ने कहा कि खिचड़ी 2 परिवारों के प्यार, एकता और हंसी का जश्न है। ये फिल्म परिवारों के लिए है और परिवारों के बारे में है। हम सब जानते हैं कि खिचड़ी को कितना प्यार मिला है, और ये फिल्म उसी कहानी का नया और मजेदार हिस्सा लेकर आई है। हमने सिर्फ हंसाने का प्रयास नहीं किया है, बल्कि कुछ नया और चौंकाने वाला भी डाला है। मैं मानता हूं कि ये हर परिवार के लिए परफेक्ट दिवाली ट्रीट है।

कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि मुझे इस फिल्म में सबसे ज्यादा ये पसंद है कि ये दिखाती है कि परिवारों का प्यार हमेशा एक जैसा रहता है, चाहे कितने भी मतभेद हों। इस फिल्म में दोबारा कॉमेडी करना, खासकर इतने प्यारे परिवार के साथ, मेरे लिए बहुत खास था। 

राजीव मेहता ने कहा कि दर्शकों ने मेरे किरदार प्रफुल्ल को हमेशा बहुत प्यार दिया है। यहां तक कि जब मैं किसी इवेंट में जाता हूं, लोग मुझे प्रफुल्ल के नाम से ही बुलाते हैं, जो मेरे दिल को छू जाता है। इस बार फैंस के लिए और भी मजेदार चीजें हैं, क्योंकि उनका पसंदीदा परिवार एक नए मिशन पर निकला है।

Read More राजकुमार राव निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार, बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी

सुप्रिया पाठक ने कहा कि खिचड़ी 2 की सबसे खास बात है कि यह असली ज़िंदगी की हलचल को दिखाती है। मेरा किरदार हंसा हमेशा की तरह हंसी-मजाक और अपनी खासियत के साथ ज़ङ्क्षदगी से भरा हुआ है। 

Read More बॉलीवुड स्टार जरीन खान पहुंचीं जयपुर, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जबरदस्त उत्साह

अनंग देसाई ने कहा,बाबूजी का किरदार निभाना हमेशा से मजेदार रहा है, क्योंकि लोग उन्हें उनके सख्त स्वभाव के बावजूद भी बहुत पसंद करते हैं। खिचड़ी 2 में वही पुराना मज़़ेदार ह्यूमर है, लेकिन एक नई और रोमांचक कहानी के साथ। फिल्म में और भी ज्यादा हंसी, मस्ती और परिवार के साथ बिताए गए पल हैं। 

Read More ‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, विजय सिंह के दमदार अंदाज में लौटे क्रांति प्रकाश झा

वंदना पाठक ने कहा कि खिचड़ी 2 यह दिखाती है कि हंसी ज़िंदगी की मुश्किलों का सबसे अच्छा इलाज हो सकती है। यह फिल्म हंसी के साथ एक रोमांचक सफर पर ले जाती है। 

आतिश कपाड़यिा ने कहा  कि खिचड़ी 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हमारे लिए बहुत खास है। इस फिल्म को लिखना और निर्दशित करना एक शानदार अनुभव था। पूरी कास्ट ने सालों से लोगों को हंसाने में अपना योगदान दिया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत