कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया अपनी बेटी का नाम रिवील : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर, जानें क्या रखा गया नाम

फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दे रहे 

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया अपनी बेटी का नाम रिवील : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर, जानें क्या रखा गया नाम

बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चार महीने बाद अपनी बेटी का नाम सार्वजनिक किया। 28 नवंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने अपनी राजकुमारी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया। तस्वीर में बेटी के छोटे पैरों पर ऊनी मोज़े और कपल की प्यार भरी झलक दिखाई दी। दोनों ने अभी तक चेहरा नहीं दिखाया।

मुंबई। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल हैं। कपल ने अपनी बेटी के जन्म के चार महीने बाद आखिरकार उसके नाम का खुलासा कर दिया है। यह कपल 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद से ही अपनी बच्ची की प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहा है और मीडिया से दूरी बनाए रखने की अपील करता रहा है।

28 नवंबर, 2025 को कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा कर अपनी बेटी का नाम- सरायाह मल्होत्रा बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा- हमारी दुआओं से, हमारी बाहों तक, हमारे भगवान का आशीर्वाद-हमारी राजकुमारी, सरायाह मल्होत्रा। तस्वीर में नन्ही बेटी के छोटे पैरों पर प्यारे ऊनी मोज़े नजर आ रहे थे और कपल उसे प्यार से थामे हुए था। हालांकि, दोनों ने अब तक बेटी का चेहरा उजागर नहीं किया।

बेटी के जन्म के समय भी कपल ने एक विशेष गुलाबी घोषणा कार्ड साझा कर फैंस का आभार व्यक्त किया था और मीडिया से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि माता-पिता बनने की इस नई यात्रा में वे चाहते हैं कि यह पल निजी रहे और सभी उन्हें सिर्फ दुआएं दें। कियारा और सिद्धार्थ की यह घोषणा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दे रहे हैं। 

 

Read More रश्मिका ने परम्परागत रीति से विजय संग लिए फेरे, सुबह तेलुगू और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से हुई रस्में

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री
मध्य-पूर्व संकट के कारण जयपुर एयरपोर्ट से दुबई, शारजाह और अबू धाबी की उड़ानें सोमवार को भी रद्द रहीं। हवाई...
धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण
ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार