नंद घर मुहिम से जुड़े मनोज वाजपेयी

नंद घर मुहिम से जुड़े मनोज वाजपेयी
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेयी नंद घर मुहिम से जुड़ गये हैं जिसका उद्देश्य सात करोड़ बच्चों और दो करोड़ महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना है।

मुंबई । बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेयी नंद घर मुहिम से जुड़ गये हैं जिसका उद्देश्य सात करोड़ बच्चों और दो करोड़ महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना है। 14 लाख आंगनवाड़ियों में सुधार करने के लक्ष्य के तहत नंद घर ने अभिनेता मनोज वाजपेयी के साथ पूरे देश में एक विशेष कैंपेन की शुरुआत की है जिसका शीर्षक है यदि  बचपन से पूछा खाना खाया तो देश का कल बनाया।नंद घर द्वारा चलाए जा रहे इस कैंपेन का उद्देश्य भावी पीढ़ी को पोषित करना है जिसमें समग्र स्वास्थ्य देखभाल गुणवत्तापूर्ण पोषण और बच्चों को सर्वोत्तम प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करना शामिल है।

इस मुहिम में शामिल होने पर मनोज बाजपेयी का स्वागत करते हुए श्री अनिल अग्रवाल चेयरमैन ,ने कहा प्रोजेक्ट नंद घर पूरे देश में बच्चों और महिलाओं को स्वस्थ और सुपोषित रहने में मदद करने पर केंद्रित है। मनोज बाजपेयी जी का इस महत्वपूर्ण मुहिम से जुडऩा हमारे लिए गर्व का विषय है। उनके निजी जीवन के अनुभव भावी पीढिय़ों के जीवन को बेहतर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं जो कि नंद घर के उद्देश्य के साथ बखूबी मेल खाते हैं। नंद घर के साथ जुडऩे को लेकर उत्साहित श्री मनोज बाजपेयी ने कहा व्यक्तिगत तौर पर भूख की पीड़ा से गुजरने के कारण मेरा मानना है कि जो व्यक्ति भूख का सामना करता है उसका शरीर मस्तिष्क और भावनायें काफी प्रभावित होती हैं। इसके समाधान के रूप में प्रोजेक्ट नंद घर जैसी पहलें बेहद कारगर हैं। यह सिर्फ यही सुनिश्चित नहीं करती है कि बच्चों को उचित पोषण मिले बल्कि यह उज्जवल भविष्य के रूप में आशा और अवसर भी लेकर आती है। आइए नंद घर की इस पहल के माध्यम से हम सभी मिलकर बच्चों के बेहतर पोषण में योगदान दें और एक उज्ज्वल भारत की नींव रखें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब पुलिस को मिली सफलता : गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से कराया प्रत्यर्पित, भगवानपुरिया गिरोह का है प्रमुख गुर्गा पंजाब पुलिस को मिली सफलता : गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से कराया प्रत्यर्पित, भगवानपुरिया गिरोह का है प्रमुख गुर्गा
पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के कुख्यात गुर्गे अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डालम को मोल्दोवा...
बोलेरो कैंपर ने पैदल जातरुओं को कुचला, तीनों की मौत
21 हजार लड्डुओं से सजेगी गणपति महाराज की झांकी, 14 सितंबर को छप्पन भोग
उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, समुद्र में गिरने से पहले 250 किलोमीटर तक उड़ीं
उत्तराखंड में कैलाश मानसरोवर मार्ग पर कुलागाड़ पुल ध्वस्त : चीन सीमा से कटा संपर्क, यातायात बाधित
ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, क्लस्टर विकसित करने और ई-सरस मेले आयोजित करने पर जोर
लंपी रोग पर सरकार सख्त, जिलों को मिलेंगे पांच-पांच लाख रुपए