अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से जुड़ीं मेधा राणा, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार

‘बॉर्डर 2’ के बाद मेधा राणा का नया धमाका

अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से जुड़ीं मेधा राणा, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार
अभिनेता अहान शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सनकी’ में अभिनेत्री मेधा राणा की एंट्री हो गई है। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म में मेधा, अहान शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और उनकी प्रेमिका का किरदार निभाएंगी।

मुंबई। अभिनेता अहान शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सनकी’ में अभिनेत्री मेधा राणा की एंट्री हो गई है। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म में मेधा, अहान शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और उनकी प्रेमिका का किरदार निभाएंगी।मेधा इससे पहले फिल्म 'बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के साथ नजर आ चुकी हैं। फिल्म की सफलता के बाद वह अपनी अगली परियोजना को लेकर काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहती थीं। वह ऐसे बड़े प्रोजेक्ट की तलाश में थीं, जिसमें उन्हें अभिनय के साथ कुछ नया और चुनौतीपूर्ण करने का अवसर मिले। 'सनकी’ की कहानी सुनने के बाद उन्होंने इस फिल्म से जुडऩे का फैसला किया।

अपने किरदार की तैयारी के लिए मेधा पिछले दो महीनों से मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कई वर्कशॉप में हिस्सा लिया है और किरदार की जरूरतों के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण भी लिया है । फिल्म की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है, जहां मेधा अब अहान शेट्टी और अन्य कलाकारों के साथ शूटिंग में शामिल हो गई हैं। फिल्म में मेधा का किरदार रोमांस, भावनात्मक गहराई और एक्शन से भरपूर होगा । अभिनेत्री लंबे समय से ऐसे किरदार की तलाश में थीं, जिसमें उन्हें अपनी अभिनय क्षमता के साथ एक्शन कौशल दिखाने का भी मौका मिले ।

'बॉर्डर 2’ में दोनों कलाकार अलग-अलग सह-कलाकारों के साथ नजर आए थे, जबकि 'सनकी’ में अहान और मेधा पहली बार एक-दूसरे के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में दिखाई देंगे।'सनकी’ का निर्माण वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। फिल्म वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन

Read More 61 वर्ष के हुए शाहरूख खान : 'फौजी' से बॉलीवुड के बादशाह तक का सफर, तीन दशक से ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर किया राज

Read More  'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

700 साल पुरानी पाताल की दुनिया, जहां जमीन के नीचे नमक से बसाया गया पूरा शहर; जानें 300 किलोमीटर लंबी सुरंगों में छिपे इस अद्भुत संसार के बारे में 700 साल पुरानी पाताल की दुनिया, जहां जमीन के नीचे नमक से बसाया गया पूरा शहर; जानें 300 किलोमीटर लंबी सुरंगों में छिपे इस अद्भुत संसार के बारे में
पोलैंड के क्राको के पास स्थित 13वीं सदी की ऐतिहासिक विएलिज्का नमक खदान जमीन के नीचे बसी एक अनोखी दुनिया...
चक्रवात मुरासु: अमित शाह ने की सीएम नायडू से फोन पर बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा 
संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मिला कर्मचारी का शव, आत्महत्या की आशंका
चंबल में अवैध रेत खनन रोकने के लिए 40 संवेदनशील स्थानों पर 200 होमगार्ड तैनात, 65 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
दिल्ली में प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- विरोध के नाम पर जगह पर नहीं कर सकते कब्जा, प्रदर्शन करने वाले लें जिम्मेदारी 
अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से जुड़ीं मेधा राणा, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार
रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन