78 वर्ष की हुई मुमताज : 12 वर्ष की उम्र में रखा था फिल्म इंडस्ट्री में कदम, लगभग 100 फिल्मों में किया काम 

अभिनेत्री इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं 

78 वर्ष की हुई मुमताज : 12 वर्ष की उम्र में रखा था फिल्म इंडस्ट्री में कदम, लगभग 100 फिल्मों में किया काम 

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज 78 वर्ष की हो गई।

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज 78 वर्ष की हो गई। मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ। महज12 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख दिया। साठ के दशक में मुमताज ने कई स्टंट फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके नायक की भूमिका दारासिंह ने निभाई। वर्ष 1965 में मुमताज के सिनेमा करियर की अहम फिल्म ‘मेरे सनम’ प्रदर्शित हुई। इसमें मुमताज खलनायिका की भूमिका में नजर आई। इस फिल्म में आशा भोंसले की आवाज में ओ.पी. नैय्यर के संगीत निर्देशन में उन पर फिल्माया गीत ‘ये है रेश्मी जुल्फों का अंधेरा ना घबराइये’ उन दिनों श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

वर्ष 1967 में प्रदर्शित फिल्म ‘पत्थर के सनम’ मुमताज की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। मनोज कुमार और वहीदा रहमान अभिनीत इस फिल्म में मुमताज ने सहनायिका की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में भी उन पर एक आइटम गाना ‘ऐ दुश्मन जान’ फिल्माया गया, जो श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। वर्ष 1967 में मुमताज की फिल्म ‘राम और श्याम’ प्रदर्शित हुई, जो बतौर मुख्य अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। मुमताज के अभिनय का सितारा निर्माता-निर्देशक राज खोसला की क्लासिकल फिल्म ‘दो रास्ते’ से चमका। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ मुमताज बल्कि अभिनेता राजेश खन्ना को भी स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

वर्ष 1974 में मयूर माधवानी के साथ शादी करने के बाद मुमताज ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म ‘आइना’ बतौर अभिनेत्री उनके सिनेमा कैरियर की अंतिम फिल्म साबित हुई। दुर्भाग्य से यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई।

लगभग 12 वर्षो के बाद वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ‘आंधिया’ से मुमताज ने अपने सिनेमा करियर की दूसरी पारी शुरू की, लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई। मुमताज की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ काफी पसंद की गई। मुमताज ने अपने दो दशक लंबे सिनेमा करियर में लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। मुमताज इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं है।

Read More रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

 

Read More ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Read More आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में...
राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का शुभारंभ: अभियान को जन भागीदारी से जोड़कर बनाएं व्यापक, गांवों-वार्डों का बनेगा विकास का मास्टर प्लान
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा 
आज का भविष्यफल     
राष्ट्रीय संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर गुवाहाटी में रेलवे एवं सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे के विकास पर दिया जोर
नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता वापस लेने वाला आदेश स्थगित: हाईकोर्ट ने कहा-स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए
गायब होती गौरैया की चहचहाहट : संरक्षण के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत, बदलती जीवनशैली और शहरीकरण से सिकुड़ रहा है गौरैया का बसेरा