भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया के दूसरे बेटे की नामकरण सेरेमनी : तस्वीरें सोशल मीडिया पर की शेयर, जानें क्या रखा गया है नाम 

अभी तक बच्चे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया 

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया के दूसरे बेटे की नामकरण सेरेमनी : तस्वीरें सोशल मीडिया पर की शेयर, जानें क्या रखा गया है नाम 

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे की नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर नाम रिवील किया। हर्ष अपने दोनों बेटों के साथ कुर्ता-पजामा में ट्विनिंग करते नजर आए, जबकि भारती रेड पंजाबी सलवार सूट में खूबसूरत दिखीं।

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर-एंकर हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने दूसरे बेटे की नामकरण सेरेमनी का आयोजन किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों के जरिए भारती और हर्ष ने अपने नन्हे बेटे का नाम भी रिवील किया। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने बेटे का नाम ‘यशवीर’ बताया, हालांकि उन्होंने अभी तक बच्चे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।

नामकरण समारोह में हर्ष अपने दोनों बेटों लक्ष्य और यशवीर के साथ लैवेंडर और वाइट कुर्ता-पजामा में ट्विनिंग करते नजर आए, जबकि भारती रेड ट्रेडिशनल पंजाबी सलवार सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। एक तस्वीर में बड़े बेटे लक्ष्य छोटे भाई यशवीर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

भारती और हर्ष की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और 2017 में शादी हुई। कपल ने 2022 में बेटे लक्ष्य और 2025 में बेटे यशवीर का स्वागत किया।

 

Read More शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य
राजस्थान में मार्च माह में आबकारी विभाग का बड़ा राजस्व लक्ष्य रखा। विभाग को एक ही माह में 4,880 करोड़...
भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी
अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं
अमेरिका ने इजरायल को दी 12,000 बम बेचने की मंजूरी : सौदे की कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर, क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बढ़ेगी प्रतिरोध क्षमता
जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी
मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी