सुपरस्टार सिंगर 3 शो में नेहा कक्कड़ ने की निशांत गुप्ता की तारीफ

सुपरस्टार सिंगर 3 शो में नेहा कक्कड़ ने की निशांत गुप्ता की तारीफ
बॉलीवुड की जानीमानी पाश्र्वगायिका नेहा कक्ड़ ने सुपरस्टार सिंगर 3 शो में प्रतिभागी निशांत गुप्ता की तारीफ की करते हुए कहा कि महज नौ साल की उम्र में भी, इतने ऊंचे स्तर पर परफॉर्म करना असाधारण है।

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी पाश्र्वगायिका नेहा कक्ड़ ने सुपरस्टार सिंगर 3 शो में प्रतिभागी निशांत गुप्ता की तारीफ की करते हुए कहा कि महज नौ साल की उम्र में भी, इतने ऊंचे स्तर पर परफॉर्म करना असाधारण है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का होमग्रोन किड्स सिंगिंग रियलिटी शो, सुपरस्टार सिंगर 3, आरडी 40 स्पेशल में महान आरडी बर्मन की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हुए आपको पुरानी यादों के सफर में ले जाएगा। भारतीय सिनेमा के प्रति आरडी बर्मन के योगदान के 40 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाते हुए, प्रतियोगी अपने कैप्टन्स के साथ 40 अनोखे गानों को परफॉर्म करेंगे, जो संगीत के दिग्गज आरडी बर्मन के बेहद प्रसिद्ध हिट थे।

अपनी प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित करके, मोहम्मद दानिश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, गुरुग्राम के नौ वर्षीय निशांत गुप्ता, 1980 के दशक की फिल्म खूबसूरत के गाने पिया बावरी की अपनी क्लासिकल प्रस्तुति से सभी को हैरान करने के लिए तैयार हैं। इस नन्हे प्रतिभाशाली कलाकार के दिल छूने वाले एक्ट का समापन होते-होते सुपर जज नेहा कक्कड़ और कैप्टन्स के रोंगटे खड़े हो गए, और उन्होंने जितनी आसानी से हाई नोट््स लिए उससे यह एक यादगार परफॉर्मेंस बन गया।

सुपर जज नेहा कक्कड़ ने कहा, हे भगवान, मैं अवाक हूं! महज नौ साल की उम्र में, इतने ऊंचे स्तर पर परफॉर्म करना असाधारण है। मुझे यह बात बेहद पसंद आई कि उन्होंने खुद के लिए गाना गाया; जिसमें अपनी कला के प्रति उनका सालों का समर्पण और कड़ी मेहनत दिखाई दे रही थी। ऐसे ही मेहनत करते रहें। मैं इस परफॉर्मेंस का हिस्सा बनकर खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं।

Read More ‘अल्फा’ में रोमांच और मनोरंजन का वादा : बॉबी देओल ने कहा- फिल्म दर्शकों को बांधे रखेगी, कलाकारों की मेहनत ने शूटिंग बनाई यादगार

कैप्टन सलमान अली ने कहा, आपके परफॉर्मेंस ने हमें सन्न कर दिया। इसके अलावा, जैसा कि नेहा मैम ने सही ढंग से जिक्र किया है, इतने उच्च स्तर पर परफॉर्म करने के लिए दशकों के अभ्यास की जरूरत होती है, और आपकी कला व आपकी शानदार प्रस्तुति को सलाम। ऐसा लगा मानो आप कोई छोटे उस्ताद नहीं बल्कि बड़े उस्ताद हों। आप काफी अच्छा गाते हैं लेकिन आज आपने जो किया वह बेहतरीन था। आप इस क्लासिकल स्टाइल के राजा हैं; इस स्टाइल में आपकी बहुमुखी प्रतिभा किसी की पहुंच से परे है, इसलिए इसमें मेहनत करते रहें और शुभकामनाएं।

Read More बॉक्स ऑफिस की अगली जंग के लिए तैयार बॉलीवुड सितारे, जानें सनी देओल से लेकर कार्तिक आर्यन तक की दमदार लाइनअप के बारे में

निशांत की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा, जब श्रेया घोषाल के इंस्टाग्राम कमेंट का एक स्क्रीनशॉट दिखाया गया जिसमें उन्होंने निशांत के एक परफॉर्मेंस टिप्पणी की थी, और बताया था कि वह उनकी गायन क्षमता से कैसे हैरान थीं।

Read More मलयालम सिनेमा को बड़ा झटका: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री सतीसन ने जताया शोक 

    

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
घर के पास टायर से खेलते-खेलते तीन मासूम सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे़ में समा गए, जिससे तीनों की...
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र