क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ हुई नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी, व्हाइट वेडिंग गाउन और मैचिंग आउटफिट में नजर आए कपल

स्टेबिन और नूपुर ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की 

क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ हुई नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी, व्हाइट वेडिंग गाउन और मैचिंग आउटफिट में नजर आए कपल

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने उदयपुर में स्टेबिन बेन के साथ शाही अंदाज में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और स्टेबिन का रोमांटिक नोट शेयर किया। नूपुर व्हाइट गाउन और स्टेबिन मैचिंग आउटफिट में खूबसूरत नजर आए। सेलेब्स और परिवार ने बधाई दी।

मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने उदयपुर में स्टेबिन बेन के साथ शाही अंदाज में शादी रचाई। शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार हुई, जिसमें कपल ने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थामा। स्टेबिन और नूपुर ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर कीं। स्टेबिन ने कैप्शन में लिखा- मैंने प्यार किया, करता हूं और करता रहूंगा, हमेशा और हमेशा के लिए।

सेलेब्स और फैंस ने नवविवाहित जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दीं। मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, रुबिना दिलैक और दिशा पाटनी जैसी हस्तियों ने शादी में शिरकत की। नूपुर व्हाइट वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि स्टेबिन ने मैचिंग आउटफिट पहना। शादी के बाद केक कटिंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें कपल ने साथ में केक काटा। कृति सेनन इस मौके पर काफी इमोशनल दिखीं। परिवार और दोस्तों ने नवविवाहित जोड़ी के लिए तालियां बजाकर खुशी जताई।

 

Read More 45 वर्ष के हुए शाहिद कपूर : फिल्म ‘इश्क विश्क’ से किया डेब्यू, बॉलीवुड में सफलता हासिल कर बनाई अपनी अलग पहचान 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब