राजामौली ने कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की

राजामौली ने कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एसएस राजामौली ने बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की है।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एसएस राजामौली ने बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रशंसकों से लेकर मशहूर हस्तियों तक, हर कोई ट्रेलर की सराहना कर रहा है। निर्देशक एसएस राजामौली ने भी ट्रेलर की सराहना की है।

निर्देशक एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पावर पैक्ड ट्रेलर है। यह फिल्म एफडीएफएस देखने के लिए सही मूड और टोन सेट करता है।'अमिताभ जी, डार्लिंग और दीपिका के किरदारों में बहुत गहराई है। यह वाकई दिलचस्प है। मैं अभी भी कमल सर के लुक पर अटका हुआ हूं। उन्होंने हमेशा की तरह हैरान किया है। नागी (नाग अश्विन), 27 तारीख को आपकी बनाई दुनिया में खोने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित कल्कि 2898 एडी हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला