रणबीर कपूर ने भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ काम करने के बारे में की बातचीत, अपने अनुभव किए साझा 

फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली 

रणबीर कपूर ने भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ काम करने के बारे में की बातचीत, अपने अनुभव किए साझा 
रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपने दो पसंदीदा कलाकार विक्की कौशल और आलिया भट्ट के बारे में बात की है।

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपने दो पसंदीदा कलाकार विक्की कौशल और आलिया भट्ट के बारे में बात की है। संजय लीला भंसाली की आने वाली एपिक सागा फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में पहली बार तीन बड़े सुपरस्टार्स जैसे रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट एक साथ दिखाई देंगे और यही वजह है कि यह एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। जहाँ हर कोई फिल्म के बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए उत्साहित है, वहीं रणबीर कपूर ने हाल ही में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है।

हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, रणबीर कपूर ने लव एंड वॉर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा- ‘लव एंड वॉर’ एक फिल्म है, जिसे मिस्टर संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है और इसमें मेरे दो पसंदीदा एक्टर्स में से एक विक्की कौशल हैं और जाहिर है, मेरी सुपर टैलेंटेड वाइफ आलिया भट्ट भी हैं। इसे उस शख्स ने डायरेक्ट किया है, जिसने मुझे सिनेमा के बारे में सब कुछ सिखाया। जो कुछ भी मैं एक्टिंग के बारे में जानता हूँ, उसकी नींव उन्होंने रखी है। वह उस समय मास्टर थे और अब 18 साल बाद उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। आज वह और भी बड़े मास्टर हैं। तो मैं इस सहयोग से बहुत खुश हूँ।

आखिरी बार भंसाली और रणबीर कपूर ने ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था। रणबीर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ एक अनोखी प्यार की कहानी थी, जिसमें भंसाली की कहानी कहने की जादुई कला और रणबीर का कभी ना भुलाने वाला चार्म देखने को मिला था। अब 18 साल बाद, इस डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी का फिर से साथ आना रोमांचक है और वे ‘लव एंड वॉर’ के साथ एक और मास्टरपीस बनाने जा रहे हैं।

भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए उत्सुकता बढ़ रही है। ऐसे में बड़े पर्दे पर संजय लीला भंसाली और उनकी बेहद टैलेंटेड तिकड़ी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का यह साथ देखना बहुत शानदार होने वाला है। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

Read More राजकुमार राव निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार, बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी

 

Read More संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख

Read More बॉलीवुड स्टार जरीन खान पहुंचीं जयपुर, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जबरदस्त उत्साह

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत