सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने की भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई

रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में 

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने की भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान ज्यादातर ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। ईद के एक दिन पहले 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

साजिद नाडियाडवाला फिल्म ‘सिकंदर’ को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। इस एक्शन-ड्रामा में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है, हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म ‘सिकंदर’ को सफलता नहीं मिल पाई है। ‘सिकंदर’ को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ‘सिकंदर’ ऑनलाइन भी लीक हो गई थी, जिसका असर जाहिर तौर पर इसके कलेक्शन पर पड़ा है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिकंदर’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़, तीसरे दिन 19.5 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़, पांचवे दिन 06 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़, सातवें दिन 04 करोड़ रूपए की कमाई की। सैकनिल्क की अली रिपोर्ट के अनुसार ‘सिकंदर’ ने आठवें दिन 4.5 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ‘सिकंदर’ ने आठ दिनों में भारतीय बाजार में 102.25 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है।

 

Read More ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

Read More राम चरण ने जान्हवी कपूर को बताया 'छुपा रुस्तम', फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट पर अभिनेत्री की मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर की तारीफ

Read More फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश