'नो एंट्री' के सीक्वल सलमान मचाएंगे डबल धमाल, डबल रोल में नजर आयेंगे खान

'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आएंगे

'नो एंट्री' के सीक्वल सलमान मचाएंगे डबल धमाल, डबल रोल में नजर आयेंगे खान

सलमान खान और सलीम खान को 'नो एंट्री में एंट्री' की स्क्रिप्ट पसंद आई

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में डबल रोल में नजर आयेंगे।बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' बनाने जा रहे हैं।अनीस बज्मी ने बताया है कि 'भूल भुलैया 2' की रिलीज के बाद उनकी अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' है। इसके लिए उन्हें सलमान खान से भी हरी झंडी मिल गई है।अनीस बज्मी ने बताया है कि सलमान खान और सलीम खान को 'नो एंट्री में एंट्री' की स्क्रिप्ट पसंद आई है। फिल्म पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 'नो एंट्री' के सीक्वल में सलमान खान का डबल रोल होगा।

'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आएंगे। इन तीनों की जोड़ी 'नो एंट्री' में भी थी। अनीस बज्मी ने बताया,'मेरी अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' होगी। हाल ही मैं सलमान भाई से मिला था और उन्होंने मुझे फिल्म पर काम शुरू करने के लिए कहा है। हाल ही मैंने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी और उन्हें पसंद आई। इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है। 50 फिल्में लिखने के बाद मेरा मकसद अच्छा काम करने और अच्छी फिल्में बनाने का है। यह मूवी कमाल की एंटरटेनर होगी।' अनीस बज्मी ने बताया कि सीक्वल की कहानी का एक बेसिक आइडिया उनके पास काफी साल से था, लेकिन वह उसे स्क्रीनप्ले में तब्दील नहीं कर पाए थे। इसीलिए दूसरे पार्ट यानी 'नो एंट्री में एंट्री' को बनने में इतना वक्त लगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल