मनोज वाजपेयी की फिल्म 'साइलेंस 2' का टीजर रिलीज

मनोज वाजपेयी की फिल्म 'साइलेंस 2' का टीजर रिलीज
मनोज बाजपेयी ने 'साइलेंस 2: नाइट आउल बार शूटआउट' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म साइलेंस 2 का टीजर रिलीज हो गया है। मनोज वाजपेयी ने साल 2021 में प्रदर्शित फिल्म 'साइलेंस: कैन यू हियर इट?' में काम किया था। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी ने एसीपी अविनाश का किरदार निभाया था। मनोज बाजपेयी अब 'साइलेंस: कैन यू हियर इट?' के सीक्वल 'साइलेंस 2: नाइट आउल बार शूटआउट' में नजर आयेंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

मनोज बाजपेयी ने 'साइलेंस 2: नाइट आउल बार शूटआउट' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ मनोज वाजपेयी ने कैप्शन में लिखा, क्रिमिनल्स को दोबारा साइलेंट करने, एसीपी अविनाश फिर से आ रहा है। वीडियो की शुरुआत एक सवाल से होती है, 'अपराध अपने चरम पर है, कहां हैं एसीपी अविनाश?' मनोज बाजपेयी के हाथ में एक पेपर होता है, जिसमें उनका ही आर्टिकल छपा हुआ है। न्यूज चैनल में भी एसीपी छाए हुए हैं और सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर वह कहां हैं? फिर मनोज बाजपेयी मुड़कर कहते हैं, इन्होंने मुंबई को क्राइम कैपिटल बना दिया है। सीरियल किलर्स, हाई-प्रोफाइल मर्डरर्स, कॉपीकैट पैटर्न्स और पता नहीं क्या-क्या। 'साइलेंस 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन।...
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन