फिल्म ‘फौजी’ दो-भागों में बनेगी : दूसरा भाग होगा प्रीक्वल, प्रभास का उग्र लुक छाया इंटरनेट पर

मेकर्स ने फिल्म का दमदार टाइटल पोस्टर जारी किया

फिल्म ‘फौजी’ दो-भागों में बनेगी : दूसरा भाग होगा प्रीक्वल, प्रभास का उग्र लुक छाया इंटरनेट पर

सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में वह आजाद हिंद फोर्स के सैनिक के रूप में दिखेंगे। ‘सीता रामम’ के निर्देशक हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म के टाइटल पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। पहला भाग प्रभास की दुनिया दिखाएगा, दूसरा अलग आयाम खोजेगा।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ दो-भागों में बनेगी। फिल्म ‘फौजी’ प्रभास की सबसे बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है, जिसमें वह ‘सीता रामम’ के निर्देशक हनु राघवपुडी के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा में है, क्योंकि इसमें दर्शकों को प्रभास को आजाद हिंद फोर्स के एक सैनिक के रूप में देखने का अवसर मिलेगा। फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं का काल्पनिक पुनर्कथन है।

भारत की सबसे बड़ी प्रोडक्शन हाउस में से एक, मैत्री मूवी मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली मैग्नम ओपस फौजी की घोषणा की है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सुपरस्टार प्रभास और सीता रामम के निर्देशक हनु राघवपुडी को एक साथ लेकर आ रही है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का दमदार टाइटल पोस्टर जारी किया, जिसमें प्रभास को एक उग्र और प्रभावशाली लुक में दिखाया गया है, जो इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो गया। दिलचस्प बात यह है कि ‘फौजी’ की दुनिया बहुत विशाल है और स्वयं निर्देशक हनु राघवपुडी ने पुष्टि की है कि फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।

निर्देशक हनु राघवपुडी ने कहा- हम इस मूवी में प्रभास की एक दुनिया को दिखा रहे हैं और दूसरा इंस्टॉलमेंट एक अलग आयाम की खोज करेगा। हमारे औपनिवेशिक अतीत में इतना व्यापक कंटेंट है, ऐसी कहानियाँ जो दुखद रूप से समाप्त हुईं, पर किसी और वास्तविकता में परी-कथा जैसी हो सकती थीं। मैंने इसमें कुछ वास्तविक जीवन के अनुभव भी जोड़े हैं, जिन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रेरित किया।

 

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प व जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत। उन्होंने श्रमदान कर सफाईकर्मियों को...
सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार
साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित
अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव
इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया
टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो