फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, रोमांस, समर्पण और मोहब्बत का दिखेगा असली रंग

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले रही 

फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, रोमांस, समर्पण और मोहब्बत का दिखेगा असली रंग

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना गुजारा रिलीज हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना गुजारा रिलीज हो गया है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले रही हैं। हरनाज अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘बागी 4’ में, एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज हो गया है। जोश बरार की आवाज में  दिल छू लेने वाला यह गाना रोमांस, समर्पण और मोहब्बत का असली रंग बिखेरता है।

‘बागी 4’ के टीजर में दर्शक हरनाज की दमदार मौजूदगी देख चुके हैं, लेकिन ‘गुजारा’ ने उनकी पर्सनैलिटी का बिल्कुल नया रूप दिखाया है।साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और संजय दत्त नजर आएंगे। यह फिल्म 05 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि समझौते के लिए अब केवल कुछ...
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा