फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज : खून में लथपथ, आंखों में देशभक्ति की चमक के साथ दिखा सलमान का जबरदस्त अंदाज 

गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित 

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज : खून में लथपथ, आंखों में देशभक्ति की चमक के साथ दिखा सलमान का जबरदस्त अंदाज 
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। सलमान खान की आने वाली फिल्म को लेकर हमेशा ही जबरदस्त चर्चा रहती है। खासकर जब से खबरें आई हैं कि सलमान एक ऐसी फिल्म कर रहे हैं, जो गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, फैंस बेसब्री से इसका पहला लुक देखने का इंतजार कर रहे थे।

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान के चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछें और आंखों में देशभक्ति की चमक दिख रही है। वह तार में लिपटे एक कांटेदार हथियार को पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं। सलमान सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है कि फिल्म एक सच्ची लड़ाई की कहानी पर बनी है, जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। सैनिकों ने डंडों, पत्थरों और हाथों से ही संघर्ष किया था।

वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। 15 जून को हुई इस भिड़ंत में दोनों देशों के सैनिकों की जान गई थी। अर्पूव लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान को एक बिल्कुल नए अवतार में देखने का जोश अपने चरम पर है। 

 

Read More 52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में

Read More भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एचपीएससी पीजीटी भर्ती अभ्यर्थियों पर आधी रात हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक
लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति
ईरान से राहत की खबर : दुबई के लिए उड़ानें फिर होंगी शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा
सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें