‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज, बैकग्राउंड में सुनाई दिया स्वर कोकिला लता मंगेशकर का लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’   

फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज, बैकग्राउंड में सुनाई दिया स्वर कोकिला लता मंगेशकर का लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’   
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 28 सितंबर को इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इतना ही नहीं, फिल्म का दूसरा टीजर भी जारी किया गया है। 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती थी। फिल्म के दूसरे टीजर के बैकग्राउंड में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ को सुना जा सकता है। फरहान ने लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद किया है और इस अनोखे अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि टीजर एक श्रद्धांजलि है, अमर देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ पर, जो उन भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में, जिसे रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई भी कहा जाता है, शहादत दी थी। इसी जंग पर आधारित है ‘120 बहादुर’, जो उनके जज्बे, हिम्मत और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। यह गीत मशहूर कवि प्रदीप ने लिखा था, जबकि इसका संगीत सी. रामचंद्र ने दिया था। इसे सबसे पहले साल 1963 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। आज भी, इतने सालों बाद, यह गीत लोगों के दिलों को छू लेता है और देशभक्ति की भावना जगाता है।

फरहान अख्तर ने ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन में लिखा- पराक्रम, देशभक्ति, बलिदान. रेजांग ला, 1962 के वीरों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर जारी। ‘120 बहादुर’, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

लद्दाख में फिल्माई गई और सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट के साथ मिलकर बेहाल मुश्किल हालात के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था। फिल्म ‘120 बहादुर’ का निर्देशन रजनीश रेज़ी घई ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है । यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Read More ‘अल्फा’ में रोमांच और मनोरंजन का वादा : बॉबी देओल ने कहा- फिल्म दर्शकों को बांधे रखेगी, कलाकारों की मेहनत ने शूटिंग बनाई यादगार

 

Read More मलयालम सिनेमा को बड़ा झटका: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री सतीसन ने जताया शोक 

Post Comment

Comment List

Latest News

कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
जल संसाधन विभाग ने झालावाड़ स्थित कालीसिंध बांध के वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्य की तैयारी शुरू। बांध की सुरक्षा...
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर, वेंटिलेटर पर रेफर प्रसूता को 10 मिनट तक नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल