‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज : बड़े सितारों से सजी तीखी-रोमांचक कहानी, रणवीर सिंह के नए खतरनाक लुक ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

फिल्म 05 दिसंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज : बड़े सितारों से सजी तीखी-रोमांचक कहानी, रणवीर सिंह के नए खतरनाक लुक ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने वास्तविक घटनाओं पर आधारित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर जारी किया। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस भव्य फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। देशभक्ति और रोमांच से भरपूर यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी।

मुंबई। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वास्तविक घटनाओं पर बनी फिल्म ‘धुरंधर’ साल के अंत की सबसे बड़ी और सबसे दमदार रिलीज मानी जा रही है। यह एक ऐसी रोमांचक कहानी है, जो गुप्त एजेंटों की खतरनाक दुनिया को दिखाती है, जहाँ हर फैसला जानलेवा हो सकता है और देश की लड़ाई चुपचाप लड़ी जाती है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य धर, इस बार एक भव्य और तेज-तर्रार कहानी लेकर आए हैं। रणवीर सिंह इसमें अपने अब तक के सबसे जबरदस्त रूप में दिख रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार और सारा अर्जुन अपनी पहली भूमिका में नजर आएँगी।

रणवीर सिंह ने कहा- हमने एक ऐसा चलचित्र बनाने की कोशिश की है, जो दुनिया की किसी भी बड़ी फिल्म की बराबरी करे। यह कच्ची है, तीखी है और पूरी तरह भारतीय है। आदित्य ने इस कहानी को बहुत खूबसूरती से संभाला है। यह जटिल भी है और रोमांचक भी। बेहतरीन तकनीक और शानदार अभिनय ने इसे और ऊँचा उठा दिया है। यह भारत के वैश्विक मंच पर चमकने का समय है और हम चाहते हैं कि यह फिल्म उस पल का हिस्सा बने।

निर्देशक आदित्य धर ने कहा- ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बहुत ही सच्ची और दिल से निकली कहानी है। यह उन लोगों को सलाम करती है, जो चुपचाप देश के लिए काम करते हैं और कभी सुर्खियों में नहीं आते। मैं हमेशा भारत की जटिलता, उसके रंग, उसकी संस्कृति और उसमें मौजूद कर्तव्यभाव से जुड़ाव महसूस करता हूँ। यह मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण और दिल के करीब फिल्म है। जियो स्टूडियोज और बी62 की टीम ने जिस भरोसे और मेहनत के साथ मेरा साथ दिया, उसी की वजह से यह फिल्म बन पाई।

Read More भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

जियो स्टूडियोज की निर्माता ज्योति देशपांडे ने कहा- कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं, जिन्हें हर हाल में दुनिया के सामने आना चाहिए, क्योंकि वे कहानी कहने का तरीका ही बदल देती हैं। ‘धुरंधर’ ऐसी ही कहानी है कच्ची, सच्ची और गहरी। आदित्य की द्दष्टि अलग है और बी62 की टीम, तकनीशियन और रणवीर, अक्षय, संजय, माधवन और अर्जुन सबने मिलकर इस फिल्म को खास बना दिया है। एक भारतीय के रूप में इसे दुनिया तक पहुँचाना गर्व की बात है।

Read More फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग

निर्माता लोकेश धर ने कहा- ‘धुरंधर’ हमारी सोच का नतीजा है, नई कहानियाँ दिखाने का नया तरीका। हमने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया, लेकिन इसकी आत्मा भारतीय है। इतनी बड़ी टीम और इतने विशाल पैमाने पर फिल्म बनाना बहुत मेहनत और योजना मांगता है। हर द्दश्य को असली और दमदार दिखाने के लिए हमने पूरी ताकत लगा दी। यह फिल्म हमारे लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

Read More जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘आजाद’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, अजय देवगन संग अमन देवगन और राशा थडानी आएंगे नजर

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन,अर्जुन रामपाल,संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 05 दिसंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें