‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी

फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी
फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज। बचपन की कल्पनाओं, सुपरहीरो और एलियन इनवेजन का रोमांचक मिश्रण दिखाया। निर्देशक मनीष सैनी की फिल्म में हास्य, एडवेंचर और सामाजिक संदेश।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ की फिल्म ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जी स्टूडियोज और अमदावाद फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां बचपन की कल्पनाएं एलियन इनवेजन से टकराती हैं। यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो संस्कृति को नई पहचान देती है और बच्चों के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही एक बड़ी भारतीय फिल्म साबित हो सकती है।

फिल्म के केंद्र में हैं जैकी श्रॉफ, जो अपने किरदार में हास्य, रहस्य, गर्मजोशी और आकर्षण का अनोखा मिश्रण लेकर आते हैं। क्या वह सच में सुपरहीरो हैं या यह सिर्फ एक बच्चे की कल्पना है, जो अपने दादाजी को दुनिया का सबसे बड़ा हीरो मानता है? ट्रेलर इसी रहस्य को अंत तक बनाए रखता है।

जैकी श्रॉफ ने कहा- इस फिल्म की सबसे खास बात बच्चों की कल्पनाओं की दुनिया को देखना है। बचपन में हम सभी को लगता था कि हमारे हीरो कुछ भी कर सकते हैं। इस ट्रेलर में वही मासूमियत, पागलपन और रोमांच है। इसमें एडवेंचर, एलियंस, एंटरटेनमेंट और एक सोशल मैसेज भी है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी ने कहा- बच्चे दुनिया को सबसे मजेदार तरीके से देखते हैं। वे छोटी-सी घटना को भी सुपरहीरो कहानी बना सकते हैं। हम उसी ऊर्जा को फिल्म में लाना चाहते थे।

Read More ‘मैसा’ के गाने की शूटिंग पूरी, आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी

फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरद सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी नजर आएंगे। ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More फिल्म 'बेबी डू डाई डू्' का प्रमोशन इवेंट : हुमा कुरैशी का खुलासा- बेबी सिर्फ हत्यारी नहीं, अपनी शर्तों पर जीने वाली एक इंसान है

 

Read More भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश