मनुष्य के पतन का कारण है अहंकार !

मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु तो अहंकार ही है

मनुष्य के पतन का कारण है अहंकार !

आज मनुष्य में अहंकार, बल, घमंड, काम, क्रोध और दूसरों की निंदा करने की भावना लगातार प्रबल होती जा रही है।

आज मनुष्य में अहंकार, बल, घमंड, काम, क्रोध और दूसरों की निंदा करने की भावना लगातार प्रबल होती जा रही है, जो मनुष्य के लिए ठीक नहीं है। मनुष्य में इन सभी दुर्गुणों के कारण ही आज मनुष्य का साक्षात्कार ईश्वर से नहीं हो पा रहा है। वास्तव में ये सभी मनुष्य के पतन का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। गीता में कहा गया है-मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु तो अहंकार ही है। आज मनुष्य धन, पद-प्रतिष्ठा और यश पाकर अहंकारी होने लगता है। 

वह किसी दूसरे व्यक्ति को कुछ भी नहीं समझता है और यह सोचने लगता है उससे बड़ा धन, पद, प्रतिष्ठा और यश में दुनिया में कोई और नहीं। मनुष्य में जब अहंकार की भावना प्रबल होने लगती है तो मनुष्य का जीवन जटिलता की ओर बढ़ने लगता है। कहना गलत नहीं होगा कि अहंकार मनुष्य के जीवन को बहुत ज्यादा संघर्षपूर्ण बना देता है। अहंकार के कारण मनुष्य का व्यक्तिगत जीवन तो प्रभावित होता ही है, साथ ही साथ समाज और संस्कृति पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। सच तो यह है कि यह अहंकार ही होता है जो मनुष्य के जीवन से खुशियां छीन लेता है। वास्तव में स्वयं को हमेशा दूसरों से बेहतर मानना, सबसे अलग मानना, अहम् की भावना ही तो अहंकार है। मनुष्य की यह एक बड़ी कमी है कि वह स्वयं को सर्वोच्च और अनमोल समझने लगता है। अहंकार में आकर मनुष्य अपने बारे में ही सोचता है। 

सरल शब्दों में कहें तो अहंकार स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ मानने के कारण उत्पन्न हुआ एक व्यवहार है। वास्तव में एक अहंकारी व्यक्ति स्वयं को ही सर्वज्ञ व सर्वगुणसंपन्न समझने लगता है। वह सीखने का प्रयास नहीं करता और इस कारण से वह निरंतर सीखते रहने की प्रक्रिया से कट जाता है और वास्तव में अल्पज्ञ व अनुभवहीन बना रहता है। कहना गलत नहीं होगा कि अहंकार व्यक्ति को उसकी वास्तविकता से दूर कर देता है। सच तो यह है कि अहंकार मनुष्य में एक प्रकार की आसुरी प्रवृत्ति है, जो मनुष्य को निकृष्ट एवं पाप कर्म करने की ओर अग्रसर करता है। अहंकार  मनुष्य जीवन में उन्नति की सबसे बड़ी बाधा है। एक अहंकारी और दंभी मनुष्य परिवार और समाज को अधोगति की ओर ले जाता है। जब किसी व्यक्ति में अहंकार की भावना घर कर जाती है तो वह अपनी गलतियों को स्वीकार करने में असमर्थ होता है।

बड़े ही सुन्दर शब्दों में हम अहंकार को समझ सकते हैं। उथले या कम गहरे घाटों पर भी पक्षी तो निर्मल पानी पी लेते हैं, पर हाथी बड़प्पन के कारण समुद्र के तट पर भी जहां पानी गहरा न हो प्यासा ही मरता है। कहना गलत नहीं होगा कि यह मनुष्य का अहंकार ही होता है, जिसके कारण से न केवल उसके व्यक्तिगत जीवन में संघर्ष और कठिनाईयां बढ़तीं हैं, बल्कि उसके सामाजिक संबंध भी बिगड़ने लगते हैं। एक अहंकारी और दंभी व्यक्ति कभी भी अपनी कमजोरी या गलती मानने को लिए तैयार नहीं होता और यही कारण है कि उसे हमेशा दूसरों की आलोचनाओं का लगातार सामना करना पड़ता है। जब मनुष्य के मन में मैं की भावना पैदा हो जाती है, तो वह मैं की भावना उसे प्रभु से दूर ले जाती है। हमें यह चाहिए कि हम अपने अंदर सद्गुणों को विकसित करें, क्यों कि मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी सद्गुण हैं। दया, संतोष, शील, परोपकार, त्याग, सहिष्णुता, संयम, नम्र वाणी सद्गुण हैं, जो मनुष्य को ऊंचाइयों पर ले जाने की अभूतपूर्व क्षमताएं रखते हैं। इन्सान अहंकार में सच्चाई से बहुत दूर चला जाता है। याद रखिए कि मनुष्य जीवन में नम्रता बहुत जरूरी है। अहं किसी भी व्यक्ति को ईर्ष्या और द्वेष का शिकार बना सकता है। जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को नीचे गिराने की कोशिश करता है तो उसकी आत्मिक शांति समाप्त हो जाती है। 

Read More द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास बहाली की सार्थक पहल

मनुष्य को यह बात अपने जेहन में रखनी चाहिए कि फल पेड़ का कर्म है,  वैसे ही मनुष्य का आचार ही उसके जीवन का फल है। संस्कृत में बड़े ही खूबसूरत शब्दों में कहा गया है, अहंकार अर्थात् घमंड का सर्वथा त्याग कर देना चाहिए। नहीं तो यह नरक ले जाने वाला होता है। वास्तव में मनुष्य कर्तव्यनिष्ठ हो, विनम्र हो, चरित्रवान हो, उदार हो तथा परिश्रमी हो, अहंकार तो रावण का भी टूट गया था। वास्तव में जिस मनुष्य की इन्द्रियां और मन वश में है वह सारे संसार का राज्य कर सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के पास ज्ञान की कमी है, लेकिन उसका स्वभाव अच्छा है, तो ऐसे व्यक्ति को समाज में बहुत सम्मान मिलता है। इतना ही नहीं, जिस व्यक्ति के पास दया भाव होता है, वो व्यक्ति ईश्वर के बहुत करीब होते हैं, ऐसे व्यक्ति हर जगह खुशी फैलाते हैं और लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी लाते हैं। वास्तव में मनुष्य का जीवन संयमित होना चाहिए। 

Read More हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट

-सुनील महला
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

Read More इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर